Health Tips: सिर में होने वाले ये दर्द हल्के में ना लें, जरा सी लापरवाही ले सकती है जान

Health Tips: एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत बता रही हैं सिर दर्द के साथ ऐसे 5 गंभीर लक्षणो को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर आपको या आपके किसी करीबी को ऐसे लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर या न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें.

Health Tips

Picture Credit: Google

Health Tips: सिर में हो रहे दर्द को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. इसकी जानकारी एम्स से ट्रेनिंग लेने वाली न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत दे रही हैं. उनका कहना है कि, सिर दर्द को सामान्य नहीं समझना चाहिए। अगर आपको सिर दर्द के साथ ये 5 लक्षण दिखें, तो तुरंत किसी न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें. क्योंकि ये कोई सामान्य दर्द नहीं बल्कि दिमागी रुप से कमजोरी और किसी बड़ी बीमारी के संकेत हो सकते हैं.

अचानक से सिर में दर्द होना

न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि,पहले दर्द हल्का और कभी-कभार होता था, लेकिन अब अचानक दर्द पूरे सिर में होने लगा  है.

देखें वीडियो

इसके साथ ही चक्कर औ उल्टियां होने लगीं हैं तो ये किसी गंभीर न्यूरो से जुड़ी समस्या हो सकती है.

आंखों की समस्या के साथ सिर में दर्द का होना

डॉक्टर का कहना है कि, काफी लोगों आँखों की समस्या या कानों में घंटियां बजना  जैसे कुछ लक्षण दिखने लगते हैं.  अगर सिर दर्द के साथ आंखों में धुंधलापन, डबल विजन, या कम दिखने की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

बुखार के साथ सिर में दर्द का होना

अगर आपको तेज बुखार और गर्दन में अकड़न के साथ सिर में दर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरुरत है. डॉक्टर का कहना है कि,लगातार ऐसा सिर दर्द जो ठीक न हो और उसके साथ तेज बुखार, उल्टी और गर्दन में जकड़न  होना किसा दिमागी संक्रमण या बढ़े हुए ब्रेन प्रेशर का संकेत हो सकता है.  ये बहुत जानलेवा होता है.

50 साल की उम्र के बाद सिर में दर्द होना

अगर आपके घर में 50 साल की आयु के बाद  किसी के सिर दर्द हो रहा है तो सावधान हो जाएं, ये सामान्य नहीं होता है. ये लोगों के लिए बेहद खतरनाक होता है जिन्हें जिंदगी में कभी इस तरह का दर्द ना हुआ हो.

शरीर में कमजोरी के साथ सिर में दर्द का  होना

सिर दर्द के साथ हाथ-पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी, चलने में दिक्कत या लड़खड़ाना जैसे न्यूरोलॉजिकल लक्षण अगर आपको दिखने लगे हैं तो ये ठीक नहीं है. सिर दर्द के साथ ये बेहद जानलेवा होते हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version