Health Tips: शरीर जब बीमार होता है तो हाथों की उंगलियों और नाखुनों पर कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। इसकी जानकारी एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत दे रही हैं। वो 5 ऐसे बड़े लक्षण बता रही हैं। जिन्हें पहचानकर गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। डॉक्टर का कहना है कि, अक्सर लोग इन लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये शरीर में न्यूरोलॉजिकल, ऑटोइम्यून या गंभीर पोषण कमियों के बारे में संकेत देते हैं।
Health Tips: उंगलियों के जोड़ों में भयंकर दर्द
डॉक्टर प्रियंका सेहरावत का कहना है कि, हाथों जोड़ों में जकड़न और सूजन अगर दिखता है तो रुमेटॉइड आर्थराइटिस के लक्षण हैं। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम खुद ही जोड़ों के टिश्यूज पर हमला करने लगता है।
उंगलियों के पोरों का काला पड़ना हो सकता है खतरनाक
उंगलियों के पोरों का काला पड़ना भी विटामिन बी12 की भारी कमी को दिखाता है। अगर आपकी उंगलियों के जोड़ों की त्वचा का रंग अचानक गहरा या बहुत अधिक काला होने लगा है, तो इसे हल्के में न लें, बल्कि तुरंत डक्टर को दिखाएं।
क्या आपके नाखून भी कमजोर होकर टूट रहे?
नाखूनों का कमजोर होकर टूटना भी खराब हेल्थ की पहचान होता है। ये आयरन की कमी को दिखाता है। आयरन की कमी के कारण शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है तो नाखून टूटने लगते हैं।
नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन
नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन होना भी ओनिकोमाइकोसिस नाम की बीमारी का लक्षण है। यह नाखूनों में होने वाला एक फंगल इन्फेक्शन कमजोर इम्यूनिटी की पहचान होता है। इसीलिए जल्द से जल्द डक्टर को दिखाना चाहिए।
नाखूनों पर निशान पड़ना
डॉक्टर प्रियंका सेहरावत का कहना है कि, अगर किसी नाखून पर अचानक कोई गहरा या काला धब्बा दिखाई दे और वह ठीक न हो रहा हो, तो यह स्किन कैंसर जैसे मेलानोमा या किसी गंभीर आंतरिक बीमारी का चेतावनी हो सकती है। इसिलए इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
