Kidney Health: किडनी के खराब होते ही बॉडी में दिखते हैं ये 4 साइन, हेल्थ नहीं बिगाड़नी तो जरूर जाने

Kidney Health: किडनी खराब होने पर शरीर में कुछ बड़े लक्षण दिखने लगते हैं। अगर आपको भी कुछ ऐसे साइन दिख रहे हैं तो, भूलकर भी इग्नोर ना करें। ये जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Kidney Health

Picture Credit: Google

Kidney Health: किडनी यानी की गुर्दे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। क्योंकि ये ब्लड को साफ करके शरीर की गंदगी को बाहर फेंकते हैं। अगर किडनी यानी की गुर्दे में किसी भी तरह की समस्या आ जाए तो ये दिल से लेकर दिमाग तक को प्रभावित करता है। इसीलिए किडनी के फेल होते ही पूरा शरीर बीमार होने लगता है। इसके साथ ही स्थिति बिगड़ने पर मरीज की मौत तक हो जाती है। क्योंकि किडनी की बीमारी का खुलासा अकसर हद से ज्यादा खराब होने पर पता चलता है। इसीलिए समय रहते हुए अगर 4 लक्षणों को पहचान लिया जाए को जान बच सकती है। इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही है।

Kidney Health:  बार-बार पेशाब का आना

किडनी खराब होने पर यूरिन का बार-बार आना शुरु हो जाता है। ऐसा किडनी का फिल्टर खराब होने पर होता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi

अगर आपकी बॉडी में ये लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

पेशाब में  हद से ज्यादा झाग का दिखना 

अगर पेशाब करते हुए बहुत ज्यादा झाग दिखने लगे हैं तो, ये खराब किडनी का प्रमुख कारण माना जाता है। किडनी के खराब होते ही प्रोटीन यानी कि एल्ब्युमिन बाहर निकलकर झाग बनाने लगता है। जिसके कारण यूरिन में झाग दिखते हैं।

किडनी खराब होने पर यूरिन में आती है बदबू

अगर पेशाब में अचानक से बहुत तेज बदबू आने लगे तो किडनी के खराब होने का ये प्रमुख लक्षण हो सकता है। ऐसे टॉक्सिन्स और यूरिया का शरीर से सही तरीके से बाहर ना निकलने के कारण होता है।

पेशाब में जलन के साथ दर्द होना

यूरिन के साथ जलन और रुक-रुक कर आना भी खराब गुर्दों की एक पहचान होता है। ये किडनी में इन्फेक्शन, सूजन या पथरी के कारण हो सकता है। इसीलिए इसे भूलकर भी नजर अंदाज ना करें।

किडनी की जांच के लिए कौन सा टेस्ट होता है?

अगर आपको अपने गुर्दों में थोड़ी सी भी गड़बड़ी लग रही है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। इसके लिए डक्टर के द्वारा किडनी फंक्शन टेस्ट, eGFR, यूरिन रूटीन और माइक्रोस्कोपिक टेस्टस और किडनी का अल्ट्रासाउंड डॉक्टर के द्वारा कराया जा सकता है। इनसे किडनी की स्थिति का पता चल जाता है।

 

Exit mobile version