---Advertisement---

Heatlt Tips: दांत दर्द में रामबाण की तरह काम करता है ये एक मसाला, बिना दवा के ठीक करें

Heatlt Tips: दांतों के दर्द में लौंग रामबाण मानी जाती है। इसका सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। लेकिन इसका सीमित मात्रा में लेना चाहिए। इसकी जानकारी डॉक्टर दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2026 6:16 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Heatlt Tips:  दांत का दर्द हर आयु वर्ग के लोगों को परेशान करता है। कई बार दवा ना होने पर बड़ी समस्या भी खड़ी हो जाती है। लेकिन क्या आपको बता है?  बेवक्त होने वाला दांत का दर्द एक मसाला ठीक कर सकता है। इसकी जानकारी डॉक्टर तरन कृष्णा दे रहे हैं। ये दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन और सिरदर्द में भी राहत दे सकती है। लेकिन इसका सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तभी फायदा मिलता है।

Heatlt Tips:  दांतों के दर्द के लिए रामबाण है लौंग

डॉक्टर का कहना है कि, लौंग में यूजेनॉल नाम का तत्व पाया जाता है।  यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की कोशिकाओं को सूजन और दर्द से राहत दिलाता है। इसमें इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण  भी पाए जाते हैं।अगर दांतों में दंर्द हो रहा है तो एक-दो लौंग को हल्का सा कुचलकर दर्द वाले दांत या दाढ़ के पास दबाकर रखें।

देखें वीडियो

इसका रस दर्द और नसों को शांत करता है और राहत देता है।वहीं, काफी हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि, अगर सिर में तेज दर्द हो रहा है तो कुछ लौंग को बारीक पीसकर पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे माथे या फिर कान के पास लगाएं। इससे राहत मिलती है। लौंग में मैंगनीज, विटामिन K, विटामिन C और  फाइबर काफी पाया जाता है। जिसके कारण ये शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।

लौंग का सीमित मात्रा में करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट तरन कृष्ण का कहना है कि, लौंग बेशक आयुर्वेदिक तत्वों से भरी हुई है। लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए तभी फायदा मिलता है। लौंग की तासीर गर्म होती है। जिसके कारण अधिक इस्तेमाल पर पेट में जलन, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं को झेल रहे लोगों के लिए ये मुसीबत में डाल सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Awarapan 2 Official Teaser

जून 29, 2026