---Advertisement---

70 साल के Tiku Talsania ही नहीं 8 साल की मासूम भी हुई Heart Attack का शिकार, अटैक से पहले इंसान के अंदर होते हैं ये बदलाव

Tiku Talsania : बॉलीवुड के जाने-मानें एक्टर टीकू तलसानिया को अचानक से हार्ट अटैक आ गया है। खबरों की मानें तो वह अस्पताल में हैं और एक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी हालहि में 8 साल की बच्ची को स्कूल में ही Cardiac Arrest आ गया था। आज हम आपको इस गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 11, 2025 2:04 अपराह्न

Tiku Talsania
Follow Us
---Advertisement---

Tiku Talsania: मनोरंजन जगत में अपनी कॉमेडी के लिए पहचान बना चुके टीकू तलसानिया के फैंस को उस वक्त झटका लगा, जब एक्टर के Heart Attack आने की खबर सामने आयी। खबरों की मानें तो 70 साल के Bollywood Actor की स्थिति गंभीर है और उनका अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है। आपको बता दें, अभी हालिह में एक गुजरात की 8 साल की बच्ची की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। अचानक से दिल की बीमारी का शिकार हर आयु के लोग हो रहे हैं। पिछले कुछ समय में चलते-फिरते लोगों की मौत दिल की धड़कन रुकने से हो रही हैं। आज हम आपको दिल से जुड़ी इस बीमारी के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि, पीड़ित व्यक्ति में दिखते हैं।

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर

Heart Attack और Cardiac Arrest दोनों ही दिल से जुड़ी बीमारी है। हार्ट अटैक में सिर्फ दिल के आस-पास की रक्त धमनियां रुकती हैं। लेकिन कार्डियक अरेस्ट में पूरा दिल रुक जाता है और पीड़ित की तुरंत मौत हो जाती है। लेकिन हार्ट अटैक में तुरंत इंसान नहीं मरता है। इन दोनों की स्थितियों में पीड़ित पर कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं।

Heart Attack और Cardiac Arrest Symptoms यहां जानें

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी बीमारी बन चुकी हैं, जिसकी जद में हर आयु और वर्ग के लोग आ रहे हैं। इस स्थिति में अगर समय पर इलाज ना मिले तो पीड़ित की जान चली जाती है। इसलिए समय रहते हुए Heart Attack और Cardiac Arrest Symptoms का पता होना बहुत जरुरी है। आपको बता दें, दिल में होने वाली इन दोनों ही बीमारियों के लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं।

1- Heart Attack या Cardiac Arrest आने से पहले अचानक से पीड़ित को काफी घबराहट महसूस होती है। पीड़ित के दिल में चूभन के कारण ऐसा होता है।

2-दिल की इस खतरनाक बीमारी का एक लक्षण सांस का अचानक से फूलना है। दर्द के साथ पीड़ित को सांस लेने में बहुत परेशानी होती है।

3-हार्ट अटैक/ कार्डियक अरेस्ट आने से पहले इंसान को काफी बेचैनी महसूस होती है। इसके साथ ही काफी थका हुआ भी फील करता है। अटैक से पहले ये काफी बढ़ जाते हैं।

4-कुछ लोगों को बांए हाथ में अचानक से दर्द होना शुरु हो जाता है। व्यक्ति को ये महसूस होता है कि, जैसे उसके दिल में खिंचाव हो रहा हो। कुछ स्थिति में पीड़ित बेहोश भी हो जाता है।

5-कुछ लोगों में ठंडे पसीने के लक्षण देखे गए हैं। Heart Attack से पहले पीड़ित व्यक्ति को बहुत ज्यादा पसीना आता है और उसे घबराहट होती है। कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में भी कुछ ऐसा ही होता है।

Tiku Talsania की तरह हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

टीकू तलसानिया की तरह Heart Attack की स्थिति में बिना समय गवाए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कुछ केसों में देखा गया है कि, पीड़ित की तुरंत ही मौत हो जाती है। अगर नजदीक डॉक्टर ना हो तो आप CPR दे सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

सितम्बर 15, 2026

Salman Khan

सितम्बर 15, 2026

Sameer Anjaan

सितम्बर 15, 2026

Hanuman Ansh

सितम्बर 15, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 11

सितम्बर 15, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32

सितम्बर 15, 2026