---Advertisement---

Heart Health: दिल की बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 5 देसी ड्रिंक्स, घर पर ही फटाफट बनाएं

Heart Health: दिल की बीमारियों को कम करने में मददगार 5 तरह की ड्रिंक्स के बारे में डॉक्टर बिमल छाजेड़ बता रहे हैं। ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 8, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 8, 2026 2:01 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health:  दिल की बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब हर आयु वर्ग के लोग इस जानलेवा समस्या की जब्त में आ रहे है। इसका प्रमुख कारण खराब खान-पीन और बिगड़ा लाइफस्टाइल है। अगर आप भी  हार्ट की समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो इन 5 तरह की देसी ड्रिंक पी सकते हैं। ये आपके दिल को सुरक्षित रखेंगी और गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती हैं। इसकी जानकारी हार्ट केयर विशेषज्ञ और SAAOL हार्ट सेंटर के संस्थापक डॉक्टर बिमल छाजेड़ दे रहे हैं।

Heart Health के लिए बेस्ट है अर्जुन की छाल

डॉक्टर बिमल छाजेड़ का कहना है कि, अर्जुन की छाल की चाय बेहद लाभकारी होती है । इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व दिल की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करती है और हार्ट की पंपिंग को बढ़ाती है।

देखें वीडियो

इसीलिए इसका सेवन रोज करना चाहिए। इसके लिए अर्जुन की छाल के छोटे टुकड़ों को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह वह पानी पी लें या फिर अर्जुन का पाउडर भी गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं।

अदरक की चाय का करें यूज

हार्ट हेल्थ के लिए अदरक की चाय बहुत उपयोगी होती है। लेकिन इसे सिर्फ बिना दूध और चीने के ही पीना है।  अदरक की हर्बल काली चाय  दिल के लिए वरदान साबित होती है।

चुकंदर का जूस दिल की समस्याओं को करता है कम

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, हार्ट के लिए चुकंदर का जूस बहुत ही लाभकारी होती है। चुकंदर का जूस दिल के ब्लॉकेज खोलने और बीपी कम करने में मददगार साबित होता है। चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है। ये बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को तुरंत कम करता है और हार्ट की सिकुड़ी नसों को खोलता है।

हार्ट के लिए बेस्ट है आंवले का जूस

इसी तरह पूरी बॉडी के साथ ही दिल के लिए भी आंवला का जूस बेहद लाभकारी माना जाता है। आंवला विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये खराब कोलेस्ट्रोल को कम करता है और दिल पर जमीं चर्बी को साफ करता है। इसके साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

गुड़हल की चाय का बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को करेगा कंट्रोल

दिल के लिए गुड़हल की चाय की भी बेहद उपयोगी होती है। डॉक्टर का कहना है कि, गुड़हल में एन्थोसायनिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड प्रेशर की एलोपैथिक दवाओं की तरह की तरह काम करते हैं। ये यह बढ़े हुए सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026