---Advertisement---

Heart Health: लहसुन को इस तरह खाने से हार्ट रहता है दुरुस्त, ब्लड प्रेशर के मरीज जरूर करें ट्राई

Heart Health: लहसुन के फायदों के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, अगर सही तरीके से इसका यूज किया जाे तो हेल्थ अच्छी रहती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 11, 2026 12:54 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health:  अगर आप भी हाई बल्ड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे देसी तरीके को जरुर अपनाएं। उनका कहना है कि, लहसुन को अगर सही तरीके से खाया जाए तो बढ़ा हुआ बीपी कंट्रोल किया जा सकता है।लहसुन हाई ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ये सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है। खून में बढ़ा हुआ गंदा कोलेस्ट्रॉल धमनियों  को ब्लॉक कर देता है। लहसुन इसे साफ करने में मदद करता है।

लहसुन हार्ट के लिए क्यों है वरदान?

हेल्थ एक्सपर्ट Fit Tuber  नाम के यूट्यूब चैनल पर लहसुन के फायदे और इसका  सही तरीके से यूज बता रहे हैं। उनका कहना है कि, लहसुन में एलिसिन नाम का एक गुण पाया जाता है, जो हमारी रक्त  नसें को आराम देता है और खून के दौरे को बेहतर बनाता है।

देखें वीडियो

कोलेस्ट्रॉल कम होने से धमनियों में ब्लॉकेज होने का खतरा काफी हद तक घट जाता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। लहसुन में एंटी-थ्रोम्बोटिक गुण होते हैं। यह खून को गाढ़ा होने से रोकता है, जिससे दिल पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ता है। इसीलिए प्रतिदिन इसका सेवन जरुर करना चाहिए। लेकिन ये तभी फायदा करता है जब सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए।

लहसुन कैसे खाएं?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, लहसुन को हमेशा कच्चा और कूटकर खाना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कूटने के बाद इसे तुरंत न खाएं। हवा के संपर्क में आने से इसका मुख्य तत्व एलिसिन एक्टिव हो जाता है। सुबह के समय गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

जुलाई 11, 2026

Samay Raina

जुलाई 10, 2026

Viral Video

जुलाई 10, 2026

Visakhapatnam Viral Video

जुलाई 10, 2026

Raghav Juyal

जुलाई 10, 2026

Health Tips

जुलाई 10, 2026