Heart Health: नाश्ते में हेल्दी समझकर खा रहे हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, जानें दिल पर कैसे डालती हैं असर?

Heart Health: दिल की हेल्थ के लिए कुछ नाश्ते बहुत ही खराब होते हैं. इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है. अच्छी हेल्थ के लिए इन कामों को करने से बचें. ये आपको फायदा करेंगे.

Heart Health

Picture Credit: Google

Heart Health: नाश्ते में ब्रेड और बन सहित तमाम हेल्दी चीज समझकर खाने वाले लोगों को सावधान होने की जरुरत है. क्योंकि ये हार्ट हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं. इसकी जानकारी डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा दी जा रही है. डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि,  बेकरी आइटम्स ,बिस्किट, रस्क, वाइट ब्रेड खाने से बचना चाहिए. ये  कोलेस्ट्रॉल को बढाते हैं और शुगर, कोलेस्ट्रॉल और इन्फ्लेमेशन तीनों को एक साथ बढ़ाकर बॉडी और दिल को बीमार करते हैं.

Heart Health के लिए नाश्ते में क्या ना खाएं?

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि,बिस्किट, ब्रेड और रस्क हार्ट के लिए अच्छे नहीं होते हैं. कुछ लोग सुबह की चाय के साथ बिस्किट या रस्क लेते हैं, जिनमें ट्रांस फैट और मैदा अधिक होता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

यह कॉम्बिनेशन खराब कोलेस्ट्रॉल  बढ़ाता है और नसों में सूजन पैदा करता है. इसके साथ ही दिल की बीमारियों शुगर और डायबिटीज के जरिए न्योता देता है. डॉक्टर का कहना है कि,सफेद ब्रेड मैदे से बनी होती है, जो न केवल शुगर लेवल बढ़ाती है बल्कि नसों की दीवारों को भी नुकसान पहुँचाती है. वहीं,तेल में तले हुए परांठे, पूरी , प्रोसेस्ड मीट का नाश्ता कोलेस्ट्रॉल के स्तर को दोगुना कर सकता है. इसके साथ ही पैकेट बंद जूस नहीं पीने चाहिए. ये ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाकर बॉडी को अंदर से बीमार करते हैं.

नाश्ते में क्या खाएं?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,हृदय को स्वस्थ रखने  के लिए नाश्ते में मैदा, चीनी और ट्रांस फैट वाली चीजों को हटाकर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए. घर पर बने ओट्स खा सकते हैं. इसके साथ ही फल, सब्जियां, ओट्स और अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए. वहीं, रोजाना एक्सरसाइज के साथ कम तेल और मसाले वाली चीजों का सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version