DNP India Hindi

Fatty Liver के ये मामूली से लक्षण इग्नोर करना पड़ सकते हैं भारी, नहीं बनना मरीज तो जान लीजिए

Fatty Liver

Picture Credit: Google

Fatty Liver: लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग माना जाता है. ये बॉडी के अनेक अंगों को काम करने में मदद करता है. लिवर का काम खून को फिल्टर करके बॉडी के अन्य हिस्सों तक पहुंचाना है. लिवर की गंभीर समस्या फैट का जमा होना है. लिवर पर जब चर्बी जमा होने लगती है तो ये फैटी लिवर का रुप ले लेतr है. शुरुआती दौर में लिवर पर कई लक्षण नहीं दिखते हैं. लेकिन ये हद से ज्यादा चर्बी बढ़ने पर नजर आते हैं. इसीलिए इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए.

Fatty Liver में पेट में अचानक से दर्द बढ़ने लगता है

लिवर के ईर्द-गिर्द तेज दर्द होने लगता है. पसलियों के नीचे दाहिनी ओर हल्का दर्द,  भारीपन और बेचैनी महसूस होने लगती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: The Gastro Liver Hospital Kanpur
इस लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर ऐसा लंबे समय से हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

पाचन संबंधी बीमारी घेरने लगती है

फैटी लिवर में पाचन संबंधी लक्षण दिखने लगते हैं. खाना पचने में परेशानी होती है. बार-बार अपच होना है. लिवर पर जब चर्बी जमी है तो खाना नहीं पचता है. इस दौरान खट्टी और कड़वी डकारे आती हैं. इसके साथ ही मुंह का स्वाद बिगड़ने लगता है. इस दौरान भूख में कमी आ जाती है. इतना ही नहीं मल और मूत्र का रंग बदल जाता है.

बिना काम के ही थकावट होने लगती है

फैटी लिवर के मरीज को बिना काम के ही थकावट होने लगती है. इस दौरान लगातार सुस्ती और ऊर्जा की कमी होने लगती है. अत्याधिक कमजोरी होने लगती है.  मैमरी में कमी आने लगती है. किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है. लिवर शरीर का ‘पावर हाउस’ माना जाता है. ये ग्लूकोज के माध्यम से ऊर्जा पैदा करता है. लेकिन अगर  ये खराब होने लगे तो शरीर में एनर्जी खत्म होने लगती है.

फैटी लिवर में शरीर में होने लगती है खुजली

फैटी लिवर की सबसे खतरनाक स्टेज में त्वचा में खुजली होना शुरु हो जाती है. ये खुजली हथेली और तलवों में होती है. इस दौरान शरीर में किसी भी तरह के दाने नहीं दिखते हैं. इस स्थिति को जरा भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

पेट में अचानक बढ़ने लगता फैट

फैटी लिवर पेट के आस-पास अचानक से चर्बी बढ़ने लगती है. ऐसा धीमा मेटाबॉलिज्म के कारण होता है. स्थिति बिगड़ने पर पेट में सूजन के साथ पानी भरने लगता है. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version