---Advertisement---

Karwa chauth 2023: करवा चौथ व्रत में प्रेगनेंट महिलाएं फॉलो करें यह जरूरी टिप्स, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

अगर प्रेगनेंसी को इंजॉए करते हुए पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रहना चाहती है तो बड़ी ही सावधानी के साथ कुछ खास स्टेप्स को फॉलो करके ही ऐसा कर सकते हैं. इनके बारे में नीचे बताया जा रहा है-

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karwa chauth 2023: करवाचौथ का त्यौहार हर सुहागिन महिला की जिंदगी में खास महत्व रखता है, जोकि पति और पत्नी के अटूट संबंध को दिखाता है. इस बार करवा चौथ 1 नवम्बर को पड़ रहा है. यह व्रत आम व्रतों की तुलना में काफी कठिन माना जाता है और जब कोई महिला प्रेगनेंट हो तो आमतौर पर ऐसे हालात में उनसे उपवास के लिए मना कर दिया जाता है. अगर आप प्रेगनेंसी को इंजॉए करते हुए पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रहना चाहती है तो बड़ी ही सावधानी के साथ कुछ खास स्टेप्स को फॉलो करके ही ऐसा कर सकते हैं. इनके बारे में नीचे बताया जा रहा है-

निर्जला व्रत अवॉइड करें

प्रेगनेंसी का समय हर महिला के लिए काफी नाजुक होता है, ऐसे में खुद के साथ अंदर पल रही नन्ही सी जान का भी ख्याल रखना होता है. ऐसे में व्रत को निर्जला न रखें, दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में जितना हो सके पानी का सेवन करते रहें. पानी में मौजूद मिनरल्स शरीर में जाकर ऊर्जा को बनाए रखते हैं वहीं टॉक्सीन्स को भी बाहर कर देते हैं।

सरगी जरूर खाएं

कई जगहों पर करवा चौथ के व्रत में सरगी खाने का रिवाज होता है जिससे पूरे दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहती है. मां बनने वाली महिलाओं को इस चीज को जरूर फॉलो करना चाहिए इसके बाद व्रत करने से आप इसे अच्छे से रख पाएंगी. वहीं सरगी में आप ड्राई फ्रूट, फल, और हल्वे जैसे हेल्दी ऑप्शंस को शामिल कर सकते हैं।

ज्यादा काम न करें

करवा चौथ का उपवास रखने वाली प्रेगनेंट महिलाओं को किसी भी तरह के थकावट भरे कामों को करने से बचना चाहिए. ऐसा करके न केवल शरीर की एनर्जी बनी रहती है बल्कि व्रत भी आसानी से पूरा हो जाता है. हल्के कामों को आसानी से कर सकते हैं.

स्ट्रेस न लें

प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं में बेकार का स्ट्रेस लेने की परेशानी हो जाती है जिसे अवॉइड करना चाहिए और जब व्रत कर रहे हो तो उस समय तो बिल्कुल किसी भी तरह का मानसिक तनाव लेने से बचना चाहिए.

व्रत के बाद लें ऐसा डाइट

प्रेगनेंसी में मां का खाना होने पर बच्चे को भी उन्हीं के जरिए पहुंचता है इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है ठीक से डाईट का ख्याल रखा जाए. करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाना चाहिए ताकि कम खाने से ही आपको अच्छी मात्रा में एनर्जी मिल सके.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026

Leave a Comment