Kidney Health: किडनी यानी की गुर्दे के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका कारण खराब खानपीन और लाइफ स्टाइल है। इन मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्या ये आती है कि, वो कितना प्रोटीन खाएं। क्योंकि खराब किडनी प्रोटीन के पाचन से निकलने वाले कचरे को बाहर नहीं निकाल पाती है। जिसकी वजह से मरीज क्या खाएं? इसकी समस्या रहती है। इसीलिए क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर पुरु धवन के द्वारा प्रोटीन की सही मात्रा के सेवन के बारे में बताया जा रहा है।
Kidney Health: किडनी के मरीजों को कितना प्रोटीन खाना चाहिए?
डॉक्टर पुरु धवन का कहना है कि, किडनी के मरीजों को सीमित मात्रा में शाकाहारी प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।आमतौर पर, एक किडनी फेलियर मरीज के लिए प्रोटीन की मात्रा 0.5 से 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन प्रति दिन के बीच होनी चाहिए।
देखें वीडियो
ये प्रोटीन पेशेंट के वजन पर पर भी निर्भर करता है।हेल्थ एक्सपर्ट किडनी के मरीजों को नॉनवेज से मिलने वाले प्रोटीन को साफ लेने से मना कर रहे हैं। इसकी जगह वो सब्जियों , फलों और दालों से सीमित मात्रा में प्रोटीन लेने को कह रहे हैं। उनका कहना है कि, आवश्यकता से अधिक प्रोटीन खाने से थकी हुई किडनी पर दबाव बढ़ता है, जिससे शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ सकता है।
किडनी के मरीजों के लिए क्यों खतरनाक है प्रोटीन?
आपको बता दें, किडनी के मरीजों के लिए प्रोटीन बेहद खतरनाक होता है। जब हमारा शरीर प्रोटीन को पचाता है, तो ‘ब्लड यूरिया नाइट्रोजन’और क्रिएटिनिन जैसे विषैली चीजों बॉडी से पेशाब के रास्ते बाहर निकलते हैं। लेकिन किडनी खराब होने पर यह कचरा खून में जमा होने लगता है, जिससे दिल से लेकर दिमाग तक प्रभावित होता है। इसीलिए मरीजों को सोच समझकर प्रोटीन से जुड़ी चीजों का सेवन करना होता है।
