Kideny Stone: टमाटर खाने से क्या सच में होती है पथरी? एम्स के डॉक्टर ने बताई सोच में डाल देने वाली हकीकत

Kideny Stone: काफी लोगों को लगता है कि, टमाटर खाने से पथरी होती है। जिसके कारण वो इसके लेवन से बचते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो इसकी हकीकत एम्स के डॉक्टर से जानें।

Kideny Stone

Picture Credit: Google

Kideny Stone: काफी लोगों को लगता है कि, टमाटर खाने से पथरी होती है. अगर आपको भी यही लगता है तो एम्स के डॉक्टर के द्वारा दी जा रही ये जानकारी जरुर जान लीजिए. यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर परवेज इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दे रहे हैं. वो इस मिथ से पर्दा उठाते हुए कह रहे हैं कि, टमाटर पथरी होने से रोकता है ना कि, पथरी बनाता है. टमाटर के बीजों से पथरी होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसीलिए टमाटर कैसे हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं, इसके बारे में डॉक्टर की राय जरुर जानें.

Kideny Stone क्या सच में टमाटर खाने से होता है?

डॉक्टर का कहना है कि, किडनी की सबसे आम पथरी ‘कैल्शियम ऑक्सलेट’ से बनती है. टमाटर में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत कम होती है. इसीलिए ये पथरी नहीं बना सकता है. टमाटर में साइट्रेट होता है, जो प्राकृतिक रूप से पथरी बनने की प्रक्रिया को रोकता है.

देखें वीडियो

डॉक्टर टमाटर का फायदा गिनाते हए कह रहे हैं कि, टमाटर में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और यूरिन के माध्यम से शरीर के अंदर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है. टमाटर में लाइकोपीन होता है, ये किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा होता है. उनका कहना है कि, पथरी बनने के मुख्य कारण कम पानी पीना, ज्यादा नमक का सेवन, मोटापा और ऑक्सालेट से भरपूर खाने की चीजों के सेवन से होती हैं.

टमाटर को लेकर भ्रम कैसे फैला?

डॉक्टर का कहना है कि, टमाटर से पथरी होती है, इसकी अफवाह इसके बीजों को देखकर फैली है. टमाटर  बीज देखने में सख्त और छोटे पत्थर जैसे लगते हैं.  इसीलिए लोगों को भ्रम हो गया ये बीज शरीर में जाकर जमा हो जाते हैं और पथरी का रूप ले लेते हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, ये पेट से बाहर निकाल जाते हैं. टमाटर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है. ये पेट की बीमारियों से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version