---Advertisement---

Kriti Sanon: ‘कॉकटेल 2’ की कृति की ऐसे ही नहीं हो रही तारीफ, चेहरे को चांद जैसा बनाने के लिए इन प्रोडक्ट का करती हैं यूज

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को 19 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा। मूवी का पहला गाना आ चुका है। जिसे देख लोग जमकर कृति सेनन की तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 11, 2026 5:09 अपराह्न | Updated: अप्रैल 11, 2026 5:49 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon:  बॉलीवुड की खूबसूरत दीवा कृति सेनन इन दिनों अपन नई फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में हैं। ये मूवी 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म का ट्रेलर आने से पहले इसका पहला गाना ‘जब तलक’ आ गया है।  इसमें कृति सेनन की हाईट, फिटनेस और ब्यूटी की भरभर कर तारीफ हो रही है। हर कोई उनके जैसी फ्लॉलेस स्किन चाहता है। अगर आपको भी कृति जैसी ब्यूटी चाहिए तो उनके द्वारा बताए गए इसके रहस्य के बारे में जान लीजिए।

‘कॉकटेल 2’ की ब्यूटी Kriti Sanon की खूबसूरती का ये है राज 

कॉकटेल 2 की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन ने अभी हालहि में राज शमानी के शो में अपनी स्किन केयर को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, वो सुबह उठकर क्या-क्या करती है?एक्ट्रेस ने अपना स्किन केयर रुटीन शेयर करते हुए बताया था कि, उनकी इस ब्य़ूटी का राज हाइड्रेशन है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-GyanScroll

इसके लिए वो सुबह उठाकर डबल क्लींजिंग, आइस फेशियल, और सनस्क्रीन जैसी चीजों को अप्लाई करती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि, वो गंदगी और मेकअप को हटाने के लिए ऑयल-बेस्ड क्लींजर के बाद फोम-बेस्ड क्लींजर का यूज करती हैं। इसके बाद विटामिन सी और हाइलूरोनिक एसिड का सीरम लगाती है। वहीं , मॉइस्चराइजिंग सनस्क्रीन के साथ एक अच्छे क्रीमी मॉइस्चराइर का यूज करती हैं। सबसे बाद में वो टिनटेड लिप बाम भी लगाती हैं। ये उनकी रोज का रुटीन है।

‘कॉकेटल 2’ की  स्टोरी और स्टारकास्ट

‘कॉकेटल 2’ इस साल गर्मियों में 19 जून 2026 को रिलीज की जा रही है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हैं। होमी अदजानिया के निर्देशन में इसे तैयार किया गया है। मूवी का बजट 95 करोड़ के आस-पास है। ये फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर से पहले इसका पहला गाना सामने आ गया है। जिसे देख लोगों को साल 2012 में आयी दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म ‘कॉकटेल’  की याद आ गई है। इस फिल्म के पार्ट 2 को  इटली की खूबसूरत लोकेशन में फिल्माया गया है। ऑडियंस को ये बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026