Muscle Problem Treatment: शरीर में नसों का एक बेहद महत्वपूर्ण रोल होता है। ये पूरे शरीर को मजबूती से बांधे रखती हैं और बॉडी के सभी पार्ट्स को एक-दूसरे से कनेक्ट रखती हैं। यही वजह है अगर इनमें दर्द होना शुरु हो जाए तो बहुत परेशानी होती है। कई बार महंगी थेरेपी और दवाएं भी बेअसर पड़ जाती हैं। नसों में दर्द का प्रमुख कारण डायबिटीज, विटामिन की कमी, चोट, खिंचाव, गलत तरीके से लेटना-बैठान या फिर ब्लड सर्कुलेशन की कमी हो सकता है। अगर आपको भी नसों में दर्द यानी की न्यूरोपैथिक पेन की प्रोब्लम है तो इन देसी तरीकों से ठीक कर सकते हैं।
1-सरसों के तेल की मालिश
नसों के दर्द में सरसों के तेल की मालिश काफी फायदा करती है। ये ब्लड सर्कुलशेन को ठीक करती है। जिसके कारण दबी हुई नसों को राहत मिलती है और ये दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।
2-नमक के पानी से नहाना
अगर तमाम जतन करने के बाद भी ये दर्द खत्म नहीं हो रहा है तो सेंधा नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर नहा सकते हैं।इसमें मैग्नीशियम होता है। ये नसों के सूजन को कम करके दर्द से राहत देता है।
3-एक्सरसाइज से करें नसों की समस्या दूर
कई बार शरीर में नसों का खिंचाव हो जाता है। इस समस्या में एक्सरसाइज और योग बहुत ही फायदेमंद होता है। आप अनुलोम-विलोम कर सकते हैं।
4-हाइड्रोथेरेपी कैसे करें?
नसों के दर्द में हाइड्रोथेरेपी बहुत काम आती है। इस थेरेपी में दर्द वाली जगह 3 मिनट गर्म पट्टी और 1 मिनट ठंडी पट्टी रखी जाती है। जिससे सूजन काम होता है और दर्द से राहत मिलती है।
5-विटामिन की कमी
कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे नसों में दर्द होना शुरु हो जाता है। इसके लिए ओमेगा-3 फैटी वाली चीजें खाना चाहिए। वहीं, दूध और दही का सेवन बढ़ाना चाहिए।
विटामिन B12 की कमी सबसे ज्यादा नसों की समस्या को पैदा करती है।
डॉक्टर के पास कब जाएं?
अगर ये दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है और शरीर के हिस्से में झुनझुनी और सुन्न होना शुरु हो गई है तो बिना समय बिताए डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती हैं।






