---Advertisement---

Neem Ke Patte: खाली पेट नीम के पत्ते खाने से पहले जानें नुकसान, लीवर-BP में जीवन दान देने वाली ये छोटी पत्ती किन लोगों की है दुश्मन?

Neem Ke Patte: नीम के पत्ते खाली पेट खाने के एक नहीं अनेक फायदे हैं, लेकिन फिर भी ये कुछ लोगों पर काफी बुरा प्रभाव डालता है। प्रेग्नेंट औरतों को इसके सेवन से दूर रहना चाहिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 6, 2025 4:01 अपराह्न

Neem Ke Patte
Follow Us
---Advertisement---

Neem Ke Patte: नीम के पत्ते अपने अंदर अनेक औषधिए गुणों को समेटे हुए हैं। नीम की पत्ती से लेकर छाल औक जड़ सबकुछ लाभकारी होती है। बीमारियों से दूर भगाना हो या फिर बाल और स्किन को चमकाना हो, शरीर के सभी हिस्सों पर ये एक वरदान के तौर पर काम करता है। लेकिन फिर भी कुछ लोगों पर नीम की पत्तियां दुष्प्रभाव भी डालती हैं। अगर आप भी सुबह निहार मुंह खाली पेट नीम की पत्तियां या फिर इसके जूस को पीते हैं तो इसके नुकसान के बारे में जरुर जान लें।

किन लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं Neem Ke Patte ?

हिन्दुस्तान और NDTV में छपे आर्टिकल्स की मानें तो नीम के पत्ते प्रेग्नेंट महिलाओं को बिल्कुल नहीं खाने चाहिए। इससे गर्भपात हो सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर में एलर्जी हो सकती है। इसके साथ ही ऑटोइम्यून बीमारियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। रुमेटी गठिया , सोरायसिस ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों में नीम के पत्ते खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। छोटे बच्चों को निहार मुंह नीम के पत्ते खिलाने से बचना चाहिए। बच्चों का पाचन तंत्र कमोजर होता है। इसकी वजह से उनका पेट खराब हो सकता है शरीर में एलर्जी हो सकती है। नीम ब्लड शुगर लेवर पर सीधा प्रभाव डालता है। इसलिए किसी भी ऑपेरशन से पहले इसका सेवन नहीं करना चाहिए। सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Benefits of Neem Leaves

नीम को सबसे असरदायक औषधि माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिसकी वजह से ये शरीर को काफी फायदे पहुंचाता है। बीमारियों से बचाने के लिए ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। त्वचा संबंधी बीमारियों में लाभकारी होता है। किडनी और लिवर के मरीजों के साथ ब्लड प्रेशर की समस्याओं से निजात दिलाता है। नीम के पत्तों का निहार मुंह सेवन करने से ये खून को साफ करता है। इसीलिए रोजाना नीम की 4 से 5 ताजी पत्तियों को खाने की सलाह डॉक्टर्स के द्वारा दी जाती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss 

जून 5, 2026