Skin Care: इस पानी को लगाते ही चमक उठेगा चेहरा, बिना पार्लर जाये ऐसे पाएं चांद जैसा निखार

Skin Care: ग्लोइंग स्किन का राज डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, चावल का पानी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल आप भी कर सकते हैं।

Skin Care

Picture Credit: Google

Skin Care:   गर्मी के कारण अगर आपका चेहरा भी डल और बेजान पड़ गया है तो डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा ये देसी हैक जरुर आजमाएं। डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, अगर एक हफ्ते तक चालव के पानी का इस्तेमाल किया जाए तो चेहरा चांद के जैसा चमकने लगता है। ग्लो पाने का ये बहुत ही अच्छा उपाय है। इसमें ना तो ज्यादा पैसे खर्च होते हैं और ना ही किसी प्रकार का गलत प्रभाव पड़ता है। ये  स्किन का कालापन, दाग धब्बे और डलनेस को खत्म करता है।

चावन का पानी चेहरे पर क्या फायदा करता है?

डॉक्टर का कहना है कि, चावन के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिसके कारण ये स्किन को यूवी डैमेज से बचाती है। ये रेडिकल से प्रोटेक्ट करता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

एक स्टडी में पाया गया कि राइस स्टार्च वाले पानी में सिर्फ 15 मिनट अपनी स्किन को सोक करने से डैमेज्ड स्किन की जो हीलिंग कैपेसिटी है उसे बढ़ाया जा सकता है।इसीलिए जापान और कोरिया जैसे देशों में राइस वाटर सदियों से स्किन केयर रूटीन में यूज हो रहा है।

चावल का पानी तैयार करने का आसान तरीका

चावल का पानी बनाना बेहद आसान है।  इसे बनाने के लिए आप आधा कप चावल को दो कप पानी में डाल दीजिए। अब इन चावलों को आप 30 से 40 मिनट तक भिगने दीजिए। बीच-बीच में दो-तीन बार उनको अच्छे से हिला लीजिए। घुमा घुमाकर थोड़ा सा उसे मसल भी लीजिए ताकि, जो स्टार्च है वह पानी में अच्छे से आ जाए।  फिर इस पानी को आप छानकर एक कांच के बोतल में निकाल लें। इस पानी को चेहरे पर लगाने से पहले अपना चेहरा आप अच्छे से धोएं और उसके बाद एक कॉटन के पैड को इस पानी में भिगोकर आप पूरे चेहरे के ऊपर हल्के हाथ से लगाइए। बिल्कुल ऐसे जैसे आप टोनर लगाते हैं। इसे आप दिन में सिर्फ दो टाइम सुबह और रात लगा सकते हैं। बस लगाकर सूखने दीजिए। बाद में धोने की भी कोई जरूरत नहीं है। इस राइस वाटर को एक बार तैयार करके आप फ्रिज में रख सकते हैं। यह पांच से सात दिन तक चलेगा । लेकिन ध्यान रखना अगर इसमें बदबू आ रही है तो यूज बिल्कुल ना करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version