---Advertisement---

Bhubaneswar News: भुवनेश्वर में डेंगू से मौत के बाद मचा हड़कंप, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, धड़ाधड़ बढ़ रहे मामले

Bhubaneswar News: राजधानी में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के मामलों की संख्या 1000 को पार कर गई है। अब तक 1314 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 22, 2023 1:11 अपराह्न

Bhubaneswar News
Follow Us
---Advertisement---

Bhubaneswar News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में अब तक डेंगू के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच डेंगू से हुई मौत के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की डेंगू के चलते एक गर्भवती महिला की मौत हुई है।

वैसे तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हर साल बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन शहर के अस्पताल में स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। यहां डेंगू के कई मरीज दाखिल हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है की डेंगू के एक भी मरीज को मच्छरदानी तक नहीं दी गई है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने अब अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को डेंगू के मच्छरों के प्रति सावधान रहने को कहा है। इतना ही नहीं प्रशासन ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को फॉगिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि डेंगू के लार्वा को खत्म किया जा सके।

इसके साथ ही शहर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। वहीं, लोगों को जागरूक करने के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन भी चलाया जा रहा है।

डेंगू के मामले 1000 के पार

शहर में डेंगू के मामले धड़ाधड़ बढ़ रहे है। इस गंभीर स्थिति का जायजा आप इस बात से लगा सकते हैं की शहर में डेंगू के मामलों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में अब तक डेंगू से 1314 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब

शहर के सरकारी अस्पतालों की बात करें तो यहां स्थिति बेहद खराब है। यहां जितने मरीज वार्ड के अंदर बेड पर हैं, उतने ही मरीज बाहर बरामदे में सो रहे हैं। जिससे अन्य बीमारियों के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डेंगू के मरीज बढ़ने के चलते डॉक्टरों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। डॉक्टरों को ओवरटाइम तक करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 3, 2026

Anurag Dhanda

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 3, 2026

Mamata Banerjee

जून 3, 2026

Etawah Viral Video

जून 3, 2026