Cholesterol Reduce : कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ते ही दिल से लेकर दिमाग तक प्रभावित होता है। इसीलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरुरी है। इसीलिए बिना दवा खाए कॉलस्ट्रोल को कम करने की सलाह डॉक्टर सलीम जैदी दे रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने के लिए ओट्स, फैटी फिश, एवोकैडो, मट्ठा प्रोटीन और संतरा सबसे बेहतरीन 5 फूड आइटम्स हैं। डॉक्टर जैदी अपने Healthy Hamesha YouTube Channel पर बताते हैं कि इन चीज़ों को सही तरीके से डाइट में शामिल करने से प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल को साफ किया जा सकता है।
Cholesterol Reduce करना है तो खाएं ओट्स
डॉक्टर का कहना है कि, ओट्स के अंदर एक स्पेशल फाइबर होता है जिसका नाम है बीटा ग्लूकन है। यह सॉलुबल फाइबर है ये पानी में घुल जाता है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha
जब यह फाइबर आपके पेट में जाता है तो वहां पर भी यह पानी के साथ मिलकर जेल बना लेता है। ये कोलेस्ट्रॉल को ट्रैप करके बॉडी से बाहर निकाल देता है। इसका मतलब अगर आप सिर्फ सुबह के नाश्ते में ओट्स को लेना शुरू कर दें तो चार से छह हफ्तों में ही आपका एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 5 से 10% तक कम हो सकता है ।
मेथी दाने का करें यूज
मेथी दाने में सैपोनिस और गैलेक्टोमन फाइबर होता है और यह दोनों चीजें मिलकर हमारे टोटल कोलेस्ट्रॉल को और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हमारी हेल्प करते हैं। रात को एक से दो टीस्पून मेथी दाना आप ले लीजिए और एक गिलास पानी के अंदर इसको भिगो के रख दीजिए। सुबह जब आप उठेंगे तो यही पानी आपको सीधा लेकर पी लेना है और जो दाने आपके बचेंगे उनको चबा-चबा कर खा लेना है। ये फाइबर को कंट्रोल करता है।
हाई कॉलस्ट्रोल को कंट्रोल खाएं दालें
हाई कॉलस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और राजमा का सेवन रोजाना करना है।इनमें सॉल्युबल फाइबर और प्लांट स्टेरॉल्स होता है। सॉलुबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को ट्रैप करता है और प्लांट स्टेरोल्स
कोलेस्ट्रॉल को आंतों में अब्सॉर्ब होने से रोकता है। यानी यह कोलेस्ट्रॉल के ऊपर डबल अटैक करती हैं। इसीलिए जिन लोगों का कॉलस्ट्रोल बढ़ा हुआ है। उन्हें अपनी डाइट में दालों को जरुर रोजाना लेना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







