High Cholesterol: कोलेस्ट्रोल खून में जमीं चर्बी होती है. अगर ये बहुत अधिक हो जाए तो दिल और दिमाग दोनों को ही प्रभावित करती है. रक्त में जब वसा जम जाता है तो लीवर की बीमारी, मोटापा, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारी होने लगती है. ये खराब खान-पीन से होता है. कुछ लोगों में अनुवंशिक भी होता है. इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा कुछ लक्षण बताए जा रहे हैं, जिन्हें पहचानकर खराब कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल किया जा सकता है. बीमारियों से बचने के लिए जरुर जानें.
High Cholesterol होने पर आंखों के पास दिखते हैं धब्बे
हाई कोलेस्ट्रोल होने पर आंखों की पलकों के ऊपर या नीचे पीले रंग के छोटे चकत्ते दिखाई देने लगते हैं। इन्हें जैंथेलाज्मा कहते हैं।खून में बहुत अधिक फैट होने से ये धब्बे दिखने लगते हैं.
हाई कोलेस्ट्रोल होने पर पैरों में होता है भयंकर दर्द
ब्लड में जब बहुत अधिक वसा बढ़ जाता है तो हाथों, कोहनी, घुटनों या पैरों की एड़ियों के पास पीली या लाल गांठें उभरने लगती हैं. इसे जैंथोमा कहा जाता है. यह शरीर में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स जमा होने के कारण होता है.
सीने में जकड़न और दर्द
हाई कोलेस्ट्रोल होने पर सीने में जकड़न या फिर दर्द के लक्षण देखने को मिलते हैं. बिना काम किए शरीर थकने लगते हैं. जब धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो दिल तक खून की सप्लाई कम हो जाती है. जिसके कारण दर्द या फिर जकड़ने देखने को मिलती है.
पैरों में ऐंठन
कुछ लोगों को चलने -फिरने में परेशानी होने लगती है. पैरों की मांसपेशियों में तेज दर्द, ऐंठन या सुन्नपन होने पीड़ित को बहुत परेशान करता है. पैरों की नसो में जमां चर्बी ब्लड सर्कुलेशन को रोकती है. जिस के कारण चलने-फिरने में दिक्कत होती है.
हाथ-पैरों का ठंडा होना
हाई कोलेस्ट्रोल होने पर कुछ लोगों के हाथ और पैर ठंडे रहने लगते हैं.यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का अहम लक्षण है. नसों में कोलेस्ट्रॉल प्लाक जमने ऑक्सीजन और पोषण नहीं पहुंच पाता है. जिसके कारण ये लक्षण दिखते हैं.
