---Advertisement---

Vitamin Deficiency: महिलाओं को फुर्ती और तंदुरुस्ती देते हैं ये विटामिन, आज ही डाइट में करें शामिल

महिलाओं में खानपान की कमी और प्रॉपर न्यूट्रिएंट्स की जानकारी ना होने की वजह से बॉडी में विटामिंस की डिफिशिएंसी हो जाती है। इस कारण महिलाओं को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए आज हम आपको ऐसे विटामिंस के बारे में बताते हैं। जो महिलाओं की हेल्थ के लिए टॉनिक की तरह काम करते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 9, 2023 2:02 अपराह्न | Updated: अप्रैल 9, 2023 2:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vitamin Deficiency: ह्यूमन बॉडी के लिए विटामिन्स बहुत इंपॉर्टेंट होते हैं। विटामिन कई तरह के होते हैं और हर एक विटामिन अपने आप में बेहद खास होता है। हर विटामिन का अपना अलग-अलग रोल होता है और यह हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का शरीर बेहद सेंसिटिव होता है इसीलिए महिलाओं को चाहिए कि वह अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। मानव शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रोटीन और पोषक तत्वों के सेवन से मजबूत होता है। तो आइए आज हम आपको अलग-अलग विटामिंस के फायदे और कार्य के बारे में बताते हैं जिसका सेवन कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं।

विटामिन ए के फायदे

विटामिन ए हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को फायदा पहुंचाता है। विटामिन ए से आंखों की रोशनी तेज होती है। विटामिन ए के नियमित सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा कम हो जाता है। विटामिन ए प्रजनन क्षमता और भ्रूण शक्ति को भी बढ़ाता है। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए विटामिन ए की मात्रा को संतुलित करने के लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं।

Also Read: क्या वाकई में Adipurush के मेकर्स ने किया है प्रभास के लुक को चोरी? खुलासे से मची खलबली

विटामिन बी 12 के फायदे

विटामिन बी 12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा, यह मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं को मजबूत करने का भी काम करता है। ऐसे में यह माना जाता है कि बी 12 की कमी होने पर इसका जल्दी से निदान करना और प्रभावी ढंग से इलाज करना आवश्यक होता है।विटामिन बी 12 मछली, मिट, चिकन, अंडे, दूध और दूध उत्पादों सहित पशु उत्पादों में पाया जाता है। विटामिन बी12 पशु-आधारित फूड्स में प्रचुरता से पाया जाता है।यह खाद्य पदार्थ पेड़-पौधे में नहीं पाया जाता है। इसलिए शाकाहारियों को विटामिन बी12 की कमी होने की सम्भावना अधिक होती है।

विटामिन डी के फायदे

विटामिन डी हमारे हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन डी के लगातार सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इस विटामिन की कमी से हड्डियों से संबंधित रोग होना प्रारंभ हो जाता है। यह बॉडी में सीरम, फास्फोरस और कैल्शियम की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है। सूर्य के प्रकाश में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इसीलिए आप सुबह की धूप से विटामिन डी के फायदे ले सकते हैं।

विटामिन ई के फायदे

विटामिन हमारे बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन ई का इस्तेमाल लगभग हर एक ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। यह स्किन को डैमेज होने से बचाता है। इस विटामिन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है‌। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायता करता है। इस विटामिन की सहायता से खून साफ होता है और रंग निखरता है।

Also Read: SAMSUNG के 183 लीटर वाले Refrigerator को मात्र 1691 रुपये की EMI पर मंगाएं घर, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026