---Advertisement---

PMJAY: अब इन प्राइवेट अस्पतालों में बिना पैसे के हो रहा इलाज, 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री, जानें प्रक्रिया

PMJAY: इस लाभकारी राष्ट्रीय योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। इसका लाभ परिवार का कोई भी सदस्य उठा सकता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के रूप में प्रसिद्ध है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 26, 2025 11:43 पूर्वाह्न

PMJAY (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

PMJAY: देश के लोगों को सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जाती रही हैं। जिनमें केंद्र की कई योजनाएं गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए लाभकारी साबित हुई हैं। इनमें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना इस समय देश के लिए संजीवनी साबित होती नजर आ रही है। हालांकि इस योजना में भी कई राज्यों से अरुचि की खबरें चर्चा का केंद्र रही हैं।

हालांकि, कुल मिलाकर केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से चलाई जा रही PMJAY Scheme का लाभ प्रतिशत अन्य योजनाओं की तुलना में कहीं अधिक बढ़ता नजर आ रहा है। जिसकी एक झलक देश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व कमजोर वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठाकर किसी भी गंभीर बीमारी की सर्जरी या इलाज लगभग बिल्कुल मुफ्त में करवाते हुए देखे जा सकते हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्तमान कार्यकाल की यह योजना पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गई है।

PMJAY के तहत कैसे लाभ उठाएं?

आपको बता दें कि Ayushman Bharat Scheme की शुरुआत केंद्र की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत की गई थी। इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य देश के करोड़ों गरीब और कमजोर तबके को निजी अस्पतालों में लगभग मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस लाभकारी राष्ट्रीय योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। इसका लाभ परिवार का कोई भी सदस्य उठा सकता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के रूप में प्रसिद्ध है। इस योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में बीमाधारक कभी भी इलाज करा सकता है।

PMJAY के के लिए कैसे आवेदन करें?

मालूम हो कि AB-PMJAY के लिए आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। इस योजना की पात्रता मानदंड की जांच करें। अगर आप इसके लिए पात्र हैं, तो इस साइट पर अप्लाई नाउ पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। हां, इस योजना की आवेदन प्रक्रिया के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि सहित कई आवश्यक दस्तावेजों का होना जरुरी है। इस योजना संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोगों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पात्रता मानदंडों की जांच करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: JAC 10th 12th Result 2025: दिन और समय सब कुछ फाइनल है! झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आने वाला है, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026