---Advertisement---

Yoga vs Gym: योगा और जिम किससे करें सुबह की शुरूआत! हेल्दी मांइड और बॉडी के लिए जान लीजिए बेस्ट ऑप्शन

जिम और योगा दोनों ही ट्रेनिंग हमारे शरीर को एक्टिव बनाने का काम करते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि जिम और योग में से क्या करना सबसे बेस्ट रहता है. आइए जानते हैं-

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 8, 2023 7:20 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Yoga vs Gym: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग काफी कुछ ट्राय करते हैं, अच्छी डाईट से लेकर फिटनेस फ्रीक रूटीन तक सब कुछ आपना लेना चाहते हैं. फिट रहने के लिए वैसे तो कई रास्ते हैं मगर आज हम योगा और जिम के बारे में बात करने जा रहे हैं. तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के बीच जिम का कल्चर तेजी से हमारे बीच बढा है वहीं योग जो हमेशा से ही हमारे बीच था उसे फिर से जिंदा करने की कोशिश की जा रही है. ये दोनों ही शारीरिक ट्रेनिंग हमारे शरीर को एक्टिव बनाने का काम करती हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि जिम और योग में से क्या करना सबसे बेस्ट रहता है. आइए जानते हैं-

जिम और योगा में किसे अपनाएं

जिम और योग दोनों ही शरीर को चुस्त और एक्टिव रखने के तरीके हैं जिन्हें ज्यादातर लोग अपने रूटीन में शामिल करना पसंद करते हैं. ऐसे में यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि आपका हेल्थ गोल क्या है, दोनों चीजों पर बारीकी से नजर डालकर इसे समझने की कोशिश करते हैं.

योगा रूटीन के लिए है वरदान

1.योगा हमेशा से ही हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, पुराने समय में भी लोग योग योग की मदद से स्वस्थ रहा करते थे. वहीं बदलते वक्त के साथ इसका स्वरूप और प्रयोग दोनों बदल गया है.

2.योगा के जरिए शरीर के साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है, वहीं दिमाग के रिलेक्स होने पर हम अच्छा महसूस करते हैं. हेल्दी लाइफ जीने के लिए इसे एक अच्छी आदत माना जाता हैं

3.जो लोग हेल्दी रूटीन के साथ लंबे हेल्थ लोग रखते हैं उन्हें योगा को अपनाना चाहिए.

4.योग की मदद से हम अपने शरीर और उसके प्रकार को समझ करते हैं और उसके हिसाब से अपना खान-पान कंट्रोल कर सकते हैं.

5.शरीर में होने वाले हार्मोन को भी योगा से ठीक रखा जा सकता है.

6.योगा से शरीर की मास पेशियों के साथ दिमाग की नसें भी खुल जाती हैं जिससे मेंटल हेल्थ अच्छी हो जाती है.

जिम किन लोगों के लिए बेस्ट

1.जिम में शरीर के मसल्स पर फोकस करके उस पर काम किया जाता है, अगर आपके हेल्थ को लेकर छोटे और कम समय वाले गोल्स है तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

2.वजन घटाने और बढाने के लिए जिम में वेट ट्रेनिंग की मदद ले सकते हैं.

3.जो लोग कैलोरी को मेंटेन करना चाहते हैं साथ ही जिंदगी में कोई अच्छी आदत को शामिल करना चाहते हैं वो जिम का रास्ता अपना सकते हैं.

4.सुनने में आसान लगने वाला यह जिम शब्द करने में उतना ही कठिन होता हैं, इसके लिए इसके लिए अच्छे से जानकारी होनी जरूरी है. कई लोग जानकारी न होने के चलते ट्रेनर की मदद से जिम करते हैं.

5.दोनों ही हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी हैं इसलिए अपने फिटनेस गोल के हिसाब से इन्हें अपना सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026

Cancer

मई 28, 2026

Leave a Comment