---Advertisement---

Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final: 3 विकेट लेने के बाद क्या अब मैच India की पकड़ में? यहां सटीक मिलेगी जानकारी

ICC ODI World Cup 2023 Final: आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, अब भी भारतीय टीम इस मुकाबले में वापसी कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए इंडियन गेंदबाजों को विकेट चटकाने होंगे। ध्यान दें कि निरंतर समय पर विकेट निकालने के अलावा फिलहाल दूसरा विकल्प टीम इंडिया के पास नहीं है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 19, 2023 8:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को 240 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रनों की जुझारु पारियां खेली।

इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने महज 31 गेंद का सामना करते हुए 47 रन स्कोर बोर्ड पर जोड़ पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने जवाबी बल्लेबाजी करते ख़बर लिखे जाने तक 19 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना कर खेल रही है। तीन विकेट लगातार गिरने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संयम से खेल रहे हैं। कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतकीय साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को संकट से निकाला है। अभी हेड 43 और लाबुशेन 13 पर खेल रहे

हैं। जो भारतीय गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बनी है।

ICC ODI World Cup 2023 Final जीतने का सपना भारतीय गेंदबाज करेगें पूरा!

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, अब भी भारतीय टीम इस मुकाबले में वापसी कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए इंडियन गेंदबाजों को विकेट चटकाने होंगे। ध्यान दें कि निरंतर समय पर विकेट निकालने के अलावा फिलहाल दूसरा विकल्प टीम इंडिया के पास नहीं है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम को फाइनल अपने नाम करना है तो बल्लेबाजों को संयम के साथ खेलना होगा। गेंदबाजों की बात करें तो आज के मैच में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। साथ में, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिलीं।

ICC ODI World Cup 2023 फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

ICC ODI World Cup 2023 फाइनल के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की इलेवन

ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026