Anurag Dhanda: हरियाणा सरकार पर एक बार फिर आप नेता हमलावर हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए जिस तरह से उनकी किरकिरी की है वह सोशल मीडिया पर निश्चित तौर पर चर्चा में है। एक वीडियो को शेयर करते हुए नयाब सैनी सरकार पर अनुराग ढांडा ने कटाक्ष किया है। उनके कार्यकाल में उड़ता हरियाणा का नाम दिया है। निश्चित तौर पर नशे और बेरोजगारी से लेकर अन्य कई मुद्दों पर निशाना साधते हुए अनुराग ढांडा ने सैनी सरकार पर सवाल उठाने में पीछे नहीं हैं। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने किस तरह से मजे लिए हैं।
Anurag Dhanda ने इस तरह हरियाणा सरकार की खोली पोल पट्टी
नायब सिंह ने बना दिया “उड़ता हरियाणा”? https://t.co/dC8fZlTP1L
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 17, 2026
अनुराग ढांडा ने एक वीडियो को पोस्ट किया है जहां लिखा हुआ है, “उड़ते हरियाणा अब सबके सामने है। 21 जून 2025 को चरखी दादरी को नशा मुक्त घोषित किया गया और राज्य का यह पहला जिला घोषित हुआ था। इसके बाद 15 महीना में यहां नशा तस्करों के पकड़े जाने की संख्या 66 से बढ़कर 105 हो गई है। पिछले 8 महीना में 3328 नशा पीड़ित इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचे। इस सब में ज्यादा 16 से 35 वर्ष के युवा नशे के चपेट में आ रहे हैं। नशे की लत से परिवारों पर भारी कर्ज हो रहा है।”
हरियाणा सीएम की ली अनुराग ढांडा ने फिरकी
अनुराग ढांडा ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसके साथ ही यह बताया गया कि नायब सैनी सरकार हरियाणा के प्रचार में पैसे खर्च करते हैं लेकिन जमीन पर इस पर कोई काम नहीं हुआ है। वहीं अनुराग ढांडा इस वीडियो में यह कहते हुए नजर आते हैं कि बीजेपी की सरपरस्ती में सरकार का हरियाणा में नशे का कारोबार चल रहा है। पहले भी ऐसा माहौल पंजाब में देखा गया था जब नशा सबसे ज्यादा पंजाब में फैला था। हरियाणा कभी खेलों में नंबर 1 उसे भाजपा और नायक सिंह ने नशे में उड़ता हरियाणा बना दिया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुराग ढांडा ने कहा, “नायब सिंह ने बना दिया उड़ता हरियाणा।”
हरियाणा सरकार पर जिस तरह से आप नेता ने तंज किया है वह फिलहाल चर्चा में है।







