---Advertisement---

‘युवाओं ने डरना छोड़ दिया…’ Anurag Dhanda ने रुचिका सिंह को किया इस तरह सपोर्ट, पीएम मोदी पर दागे तीखे सवाल

Anurag Dhanda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह को सपोर्ट करते हुए आखिर आप नेता ने क्या कहा जो चर्चा में है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज के युवाओं को खौफ नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2026 3:48 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में जो आई वह है 15 वर्षीय रुचिका सिंह जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी। फिर बाद में बवाल होने पर माफी की मांग की। वहीं इस सबके बीच इस मामले पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज के समय में बच्चों के मन से पीएम मोदी के लिए खौफ कम हो गया है। इस पर अब अनुराग ढांडा ने कमेंट किया है। जी हां, आप नेता ने आखिर इस वीडियो को शेयर करते हुए क्या लिखा आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

पीएम मोदी पर Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया

अनुराग ढांडा ने x पोस्ट में कहा, “मोदी से अब इस देश के युवाओं ने डरना छोड़ दिया है। कितनों के खिलाफ FIR करोगे मोदी। पुलिस कम पड़ जाएगी लेकिन यही हरकतें रही तो गाली कम नहीं होगी बल्कि बढ़ेगी।” जहां इस पोस्ट के साथ ही अनुराग ढांडा ने यह बता दिया कि वह रुचिका सिंह के साथ है और उन पर दर्ज एफआईआर को लेकर वह कटाक्ष करते हुए दिखे हैं। देश के युवाओं को अपना साथ देते हुए अनुराग ढांडा ने पीएम मोदी से भी तीखा सवाल किया है।

अरविंद केजरीवाल की इस बात पर अनुराग ढांडा ने दिखाई हामी

वहीं वीडियो अरविंद केजरीवाल का है जहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री यह कहते हुए नजर आते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अब आज के युवा नहीं डर रहे हैं। खौफ खत्म हो चुका है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह रुचिका सिंह के साथ हैं। उनका कहना है कि जब 15 साल की लड़की ने माफीनामे का वीडियो बनाया तब उन्हें काफी बुरा लगा था। इतना ही नहीं इस वीडियो में केजरीवाल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माफ कर देने वाले बयान को भी झूठा बताया गया है। वहीं इस सब पर अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री से नहीं डरते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 15 August 2026

अगस्त 14, 2026

Rashifal 15 August 2026

अगस्त 14, 2026

Gorakhpur Panipat Expressway

अगस्त 14, 2026

Rain Alert 15 August 2026

अगस्त 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 14, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 14, 2026