---Advertisement---

Assam News: पड़ोसी ने महिला के हाथ-पैर बांधकर बच्चों के सामने किया रेप, सुने-‘चिखती-चिल्लाती परिजन के बोल…’

Assam News: कछार जिले के धोलाई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पड़ोस में रहने वाले एक ड्राइवर ने एक महिला के घर में घुसकर उसके दो बच्चों के सामने जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी महिला के शरीर पर तेजाब डालकर फरार हो गया।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जनवरी 30, 2025 2:55 अपराह्न

Symbolic Image
Follow Us
---Advertisement---

Assam News: असम में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक घटनाएं अब हिमंत बिस्वा शर्मा सरकार के पुलिस प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। इसी बीच मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर कछार जिले से आई है। जहां एक दरिंदे ने घर में घुसकर एक महिला को अपना शिकार बनाया। आरोपी ने इस जघन्य अपराध को उसके बच्चों के सामने अंजाम दिया। इतना ही नहीं महिला के साथ Rape करने के बाद उसके शरीर पर तेजाब डालकर वह मौके से भागने में कामयाब हो गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद असम की राजधानी दिसपुर-डिब्रूगढ़ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में BJP शासित राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर असम सरकार की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने Assam सरकार से इस तरह के जघन्य कृत्य के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दरिंदे ने बच्चों के सामने किया जघन्य अपराध

आपको बता दें कि यह घटना Cachar जिले के धोलाई थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी मीडिया को दी। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए स्थानीय पुलिस ने कहा, “धोलाई थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला के साथ उसके दो बच्चों के सामने Rape किया गया। इस मामले में आरोपी एक ड्राइवर है। उसकी उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है। आरोपी पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी महिला के घर में घुसा और उसके बच्चों के सामने उसका बलात्कार किया। इसके बाद वह महिला के शरीर पर Acid डालकर मौके से फरार हो गया। घटना का पता महिला के पति के घर पहुंचने पर चला। घर पहुंचे महिला के पति ने देखा कि उसकी पत्नी के हाथ-पैर बंधे हुए थे।”

पीड़िता की हालत गंभीर

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना 22 जनवरी की है। पुलिस ने घटना के अगले दिन यह मामला दर्ज किया। मालूम हो कि पीड़िता को इलाज के लिए Silchar Medical College Hospital में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में Woman के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की हालत गंभीर है। वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Victim के बच्चों की आंखों से आंसू छलक रहे हैं। इस घटना की खबर से आसपास और स्थानीय इलाकों में डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें: 10 Major Achievements of Mahatma Gandhi; अंग्रेजों को ‘दांत खट्टे करना’…जानकार हैरान रह जाएंगे आप! अटकलों से पर्दा उठाता यह लेख

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

Rain Alert 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

कल का मौसम 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026