---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 से पाकिस्तान के बाहर होने पर Babar Azam पर फूटा ठिकरा, कप्तान बदलने की हो रही मांग

ICC T20 WC 2024 में हार के बाद एक्सपर्ट्स औऱ पाकिस्तानी फैंस Babar Azam को कप्तानी से हटाने के साथ हीं टीम मेंं बदलाव की मांग कर रहें हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 15, 2024 1:39 अपराह्न

Babar Azam
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 का खुमार पूरी दुनिया में छाया हुआ है, सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप-स्टेज में आगे जामने के लिए काफी उत्साहीं हैं। हालांकि इसी बीच पाकिस्तानी टीम अपने पहले मैच से हीं काफी ट्रोलिंग का सामना कर रही है। कारण है, बाबर के टीम की खराब प्रदर्शन। बता दें, पाकिस्तानी टीम पहले USA फिर भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम ग्रुप-स्टेज के मैच से बाहर हो चुकी है।

इसके बाद टीम की काफी ट्रोलिंग हो रही है। निंदनीय है कि टीम के खराब स्थिति में अपनी टीम साथ देने के बजाय पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स वैश्विक मीडिया के सामने अपनी हीं टीम का मजाक बना रहे हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट्स औऱ पाकिस्तानी फैंस इसके बाद टीम में बदलाव की मांग कर रहें हैं। साथ हीं कप्तान बदलने की भी बात कर रहे हैं।

Babar Azam पर फूटा ठिकरा

आपको बता दें, बाबर अकेले ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ODI वर्ल्डकप, T20 वर्ल्डकप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एशिया कप में ग्रुप स्टेज लेवल पर हीं आउट हो गई है। इसके बाद टीम के हारने का ठिकरा कप्तान Babar Azam पर फूटा है और एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक सभी यह PCB से मांग कर रहे हैं कि बाबर को कप्तानी से हटा दिया जाए।

क्या बाबर पाकिस्तान के सबसे लूजर कप्तान?

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर बाबर आज़म को लेकर काफी ट्रोलिंग हो रही है और उनकी कप्तानी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा नेटिजेन्स द्वारा खिलाड़ी को लूजर कहा जा रहा है, क्यों कि उन्होंने अबतक पाकिस्तानी टीम को किसी नॉक आउट मैच में जीत नहीं दिलाई है, या क्वालीफाई करने में असफल रहे हैं।

हालांकि, पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तानो में एक हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अबतक सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर 147 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को अबतक 83 मैचों में जीत मिली है, वहीं 50 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उनके 6 मैच टाई या ड्रॉ रहे वहीं 8 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका। इस तरह से यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि बाबर पाकिस्तान के सबसे लूजर कप्तान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026