---Advertisement---

बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ विवादित बोल पर BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने जताया खेद, जानें क्या है पूरा मामला

सूत्रों ने बताया कि बिधूड़ी ने लोकसभा विशेषाधिकार समिति के समक्ष अपने बयान में कहा कि BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते 21 सितंबर को सदन में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में उनकी (बिधूड़ी) टिप्पणी को लेकर खेद जताया था। वहीं, अब दानिश अली के खिलाफ अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बिधूड़ी ने खेद व्यक्त किया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: दिसम्बर 7, 2023 8:37 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 8, 2023 3:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ramesh Bidhuri: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने खेद जताया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि बिधूड़ी ने लोकसभा विशेषाधिकार समिति के समक्ष अपने बयान में कहा कि BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते 21 सितंबर को सदन में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में उनकी (बिधूड़ी) टिप्पणी को लेकर खेद जताया था। वहीं, अब दानिश अली के खिलाफ अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बिधूड़ी ने खेद व्यक्त किया है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान समिति के सामने दानिश अली भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इसको लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

बिधूड़ी ने लोकसभा में अमरोहा के सांसद दानिश अली पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आपको बता दें कि लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को आज यानि सात दिसंबर को तलब किया था। मिली जानकारी के अनुसार, समिति ने दानिश अली को भी बुलाया था। इसके पीछे की वजह आज बसपा सांसद को मौखिक साक्ष्य देना था। मालूम हो कि बीते 21 सितंबर को BJP के सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा के अंदर संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन BSP सांसद दानिश अली पर 1 मिनट में 11 बार अपशब्द कहे थे। इससे पहले बिधूड़ी ने 107 सेकंड तक चंद्रयान-3 पर अपनी बात रखी थीं। लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोलते हुए बिधूड़ी ने बसपा सांसद के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था।

विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रहे BJP सांसद रमेश बिधूड़ी

भाजपा सांसद की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने जमकर विरोध किया था। जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद भी जताया था। आलम यह था कि लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर चल रही चर्चा के दौरान बिधूड़ी की टिप्पणी अगले दिन सियासी बवंडर में तब्दील हो गई थी। हुआ ऐसा कि इस सियासी बवंडर के सेंटर में राजधानी की पॉश कही जाने वाली दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026