---Advertisement---

West Bengal Panchayat Election के दौरान खेला जा रहा खुनी खेल, मतदान के दौरान 5 की मौत

West Bengal Panchayat Election: शनिवार 8 जुलाई को पश्चिम बंगाल में पंचायती चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। ऐसे में चुनाव के दिन राज्य में हिंसा का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। मतदान शुरू होने से पहले ही राज्य में कई हिंसक घटनाओं खबर सामने आई है। चुनाव ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 8, 2023 9:30 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 8, 2023 3:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

West Bengal Panchayat Election: शनिवार 8 जुलाई को पश्चिम बंगाल में पंचायती चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। ऐसे में चुनाव के दिन राज्य में हिंसा का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। मतदान शुरू होने से पहले ही राज्य में कई हिंसक घटनाओं खबर सामने आई है। चुनाव से पहले ही बीजेपी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्होंने बूथ पर कब्जा कर लिया है। इसी के साथ बीजेपी का कहना है कि, मतदान से पहले कुछबिहार और बेलडांगा में हिंसा हुई है जिसकी वजह से वहां दो लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में इस इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बंगाल में खेला जा रहा खुनी खेल

इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, बंगाल के कुछबिहार के तूफानगंज में बीती रात को टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। टीएमसी ने कार्यकर्त्ता की हत्या का आरोप बीजेपी पर लगाया है। इसी के साथ मुर्शिदाबाद में भी 1 टीएमसी के कार्यकर्ता सबीरुद्दीन की गोली मारकर हत्या हो गई है। साथी ही ऐसी खबर आ रही है कि बंगाल चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद पुलिस स्टेशन हुलाशपुर में बम विस्फोट हो गया है। इस बम विस्फोट में दो कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया है।

Also Read: लो जी हो गई गोरखपुर वासियों की बल्ले–बल्ले, PM Modi ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

मतदान केंद्र में तोड़फोड़ और आगजनी

8 जुलाई को हो रहे बंगाल पंचायत चुनाव से पहले भी राज्य में कई हिंसक घटनाएं देखने को मिली थी। ऐसे में आपको बता दे कि, चुनाव के दौरान बंगाल के कुछबिहार के सीताई में बाराविटा प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई है और मतपत्रों में आग भी लगाई गई है। इसी के साथ मतदान से पहले सुबह-सुबह मुर्शिदाबाद के डोमकल मे आठ नंबर रायपुर में गोली चलने की खबर भी सामने आ रही है। इस गोली को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने चलाया था।

Also Read: छत्तीसगढ़ दौरे पर गरजे PM Modi, कहा–‘जो गलत करेगा वो बचेगा नहीं और जो डर जाए वह मोदी नहीं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

Lucknow News

मार्च 7, 2026

Bihar Politics

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026