---Advertisement---

क्या RCB के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में MS Dhoni कर सकतें हैं बॉलिंग? CSK ने दी बड़ी अपडेट

MS Dhoni: CSK के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की एक वीडियो 'X' पर काफी वायरल हो रही है जिसमें लेजेण्ड क्रिकेटर बॉलिंग करते नज़र आ रहे हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 17, 2024 4:40 अपराह्न | Updated: मई 17, 2024 6:08 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: CSK के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें लेजेण्ड क्रिकेटर बॉलिंग करते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या MS Dhoni का RCB के खिलाफ मैच में कुछ और करने का प्लान है? क्या माही को उनके फैंस बॉलिंग करते देख सकतें हैं या धोनी प्लेयर्स की कोचिंग कराने लगें हैं?

धोनी की बॉलिंग पर फैंस बोले विकेट लेने की तैयारी

आपको बता दें, MS Dhoni का वीडियो CSK की तरफ से अपलोड किया गया है, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन की है। इसमें माही ऑफ-स्पिन बॉलिंग करा रहे हैं तथा इसके कैप्शन में लिखा है, “When he bowls, just ADORABOWL!”. इस वीडियो के X पर पोस्ट होतें हीं यह तूफान की तरह वायरल होने लगा है और, वीडियो पर फैंस के काफी अच्छे रिक्शन देखने को मिल रहें हैं।

कुछ फैंस को लग रहा है कि अब धोनी CSK के लिए RCB के खिलाफ बॉलिंग करेंगे। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि वह टीम की कोचिंग करने लगे हैं और जल्द हीं नए रूप में दिख सकतें हैं। हालांकि धोनी का यह अंदाज़ काफी नया है और 42-वर्षीय खिलाड़ी ने IPL में कभी बॉलिंग नहीं की है।

18 मई को होने वाला है RCB और CSK की जबरदस्त भिड़ंत

https://twitter.com/Akash_jd07/status/1791403769110155607

आपको बता दें, MS Dhoni के बॉलिंग वाली वीडियो चिन्नास्वामी के स्टेडियम की है जहाँ वह शनिवार को RCB के खिलाफ होने वाले मैच की प्रैक्टिस कर रहे थे। क्योंकि, दोनों टीमों का इस सीजन में आखिरी लीग स्टेज के मैच होंगे और दोनों हीं टीमें प्लेऑफ की सबसे जबरदस्त दावेदार हैं।

जानकारी दे दें, 18 मई को मैच में प्लेऑफ में जाने के लिए CSK को यह मैच जीतना हीं होगा। वहीं, RCB को CSK के खिलाफ 18 रनों से अधिक से या 18.1 ओवर के अंदर जीतना होगा तभी क्वालीफाई कर सकती है। इस मैच के लिए दोनों टीमों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अपने-अपने फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करने में लगे हुए हैंं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026