---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में 2027 के शुरूआत में ही पंजाब विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 27, 2026 4:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बता दें कि पंजाब में 2027 के शुरूआत में ही पंजाब विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है। बूथ लेवल पर तैयारियां शुरू हो गई है। बीजेपी के तरफ से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोर्चा संभाल लिया है। जिसे देखते हुए अब सीएम भगवंत मान और उनके मंत्री चुनावी मैदान में कूद गए है और चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को अहम जानकारी दी है।

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने कसी कमर

पंजाब सरकार में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि “आइए आज से ही जनसेवा की शुरुआत करते हुए 2027 की तैयारी के लिए संकल्प लें! कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर का जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों से आह्वान। ग्रामीण विकास में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

मान सरकार के जनहितैषी और किसान कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही आगामी बजट में पंजाब की बहनों के लिए ₹1000 की गारंटी पूरी करने की खुशखबरी देने की बात कही है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य को मिल रहा है फायदा

मंत्रिमंडल मंत्री रवजोत सिंह ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा, “राज्य में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं और योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।” गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 17, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

 UP News

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026