---Advertisement---

गृहमंत्री Amit Shah से मिले CM Dhami, जोशीमठ में चल रहे राहत पुनर्वास पर दी जानकारी- 70% लोग पूर्णतः सामान्य

CM Dhami Meet Amit Shah: निरन्तर होते भूधंसाव के मध्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल बुधवार दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। गृहमंत्री से मिलकर उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्य मे हो रही प्रगति की जानकारी दी। ये भी पढ़ें: CM Dhami ने Joshimath आपदा पीड़ितों के किए बिजली-पानी ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 19, 2023 11:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Dhami Meet Amit Shah: निरन्तर होते भूधंसाव के मध्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल बुधवार दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। गृहमंत्री से मिलकर उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्य मे हो रही प्रगति की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: CM Dhami ने Joshimath आपदा पीड़ितों के किए बिजली-पानी बिल निःशुल्क, ऋण उगाही भी वर्ष भर के लिए स्थगित


गृहमंत्री राहत पुनर्वास कार्य की बताई प्रगति

सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ में चल रहे राहत पुनर्वास अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी। ये भेंटवार्ता लगभग 30 मिनट चली। भेंट वार्ता में केंद्र द्वारा राज्य को दिए गए अभी तक के सहयोग पर आभार प्रकट किया और आगे भी आवश्यक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। गृहमंत्री ने भी आवश्यकता पड़ने पर सभी प्रकार की आर्थिक सहायता देने का पूर्ण आश्वासन दिया।


भेंटवार्ता के पश्चात पत्रकारों से की बात


भेंट के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जोशीमठ में भू धंसाव निरंतर होने से 23 और भवनों में दरार आ गई है जिससे प्रभावित भवनों की संख्या 849 पहुंच गई है। अब तक 250 परिवारों को अन्यत्र विस्थापित होना पड़ा है। मुख्यमंत्री के अनुसार 65-70% लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं।किन्तु कुछ लोग उत्तराखंड के बारे में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले 3-4 माह में चारधाम यात्रा आरंभ हो जाएगी।


अब तक प्रभावित भवनों की संख्या 849 हुई

जोशीमठ नगर में अब तक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आपदा प्रभावित भवनों की संख्या 849 हो गई है और प्रभवित परिवारों की संख्या 250 पहुंच गई है। ऐसे प्रभावित निवासियों को 1.5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।जिसमें 50 हजार रुपये विस्थापन हेतु और 1 लाख रु अग्रिम भुगतान के रूप में दिया जाएगा। अब तक 615 कम्रव का अस्थायी राहत शिविर तैयार कर दिया गया है। जोशीमठ में खतरनाक जोन में भू धंसाव से झुके भवनों का गिराना निरन्तर युद्धस्तर पर चल रहा है इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी के सरकारी भवन को भी जेसीबी की सहायता से गिरा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi ने बांधे CM Bhagwant Mann के प्रशंसा के पुल, बोले -‘आप मुझे अच्छे लगते हैं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Bihar Board 10th Result 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 28, 2026