---Advertisement---

Delhi-Ayodhya Vande Bharat: दिल्ली से अयोध्या के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Delhi-Ayodhya Vande Bharat: दिल्ली से अयोध्या के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 13, 2023 9:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi-Ayodhya Vande Bharat: दिल्ली से अयोध्या के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के लिए बता दें कि अब जल्द ही अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या के बीच में बंदे भारत ट्रेन चलने वाली है।

दिल्ली से अयोध्या के बीच चलेगी वंदे भारत

जो लोग बेसब्री से राम मंदिर बनाने का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद रामलाल के दर्शन करना चाहते हैं उन सबके लिए अब दिल्ली से अयोध्या जाना बेहद आसान हो जाएगा। वह वंदे भारत ट्रेन के जरिए बस कुछ ही घंटे में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे जाएंगे।

बता दें कि अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य राम मंदिर में रामलला का दर्शन रामभक्तों को कराने के लिये अयोध्या से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या को रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा। देश के सभी हिस्सों से अयोध्या के लिये ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी ।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नई ट्रेनें चलाई जाएंगी

दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले कई ट्रेनों के रूट में बदलाव के साथ-साथ नई ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

आगे उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, इसलिए पूरे देश से श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या आना चाहते हैं, जिसको लेकर पूरे अयोध्या को जोड़ने के लिए सरकार काम कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026