---Advertisement---

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को PM Modi की नसीहत, बोले- ‘सहयोगियों की जमीन खाने में लगे हैं…’

PM Modi: बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग हार का गोल्ड मेडल लेकर घूम रहे हैं। कांग्रेस परजीवी पार्टी है, जिसके साथ होती है उसकी नाव डुबो देती है। इसने अपने सहयोगियों को भी डुबो दिया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 8, 2025 10:15 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश नजर आए। उन्होंने शनिवार शाम दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम के संबोधन में नारी शक्ति, अन्य राज्यों में बीजेपी की सफलता आदि शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने BJP मुख्यालय से कांग्रेस पर पलटवार किया। PM Modi ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। इस पार्टी ने हार की हैट्रिक पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी लगातार 6 बार से देश की राजधानी में अपना खाता नहीं खोल पाई है।

PM मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

आपको बता दें कि पीएम मोदी कांग्रेस पर हमलावर नजर आए। Delhi बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हार का गोल्ड मेडल लेकर घूम रहे हैं। कांग्रेस परजीवी पार्टी है, जिसके साथ होती है उसकी नाव डुबो देती है। इसने अपने सहयोगियों को भी डुबो दिया है। इधर, राजनीतिक गलियारों में पीएम मोदी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पीएम मोदी के इस बयान का इंडिया गठबंधन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से ही INDIA bloc से कई दलों के अलग होने की खबरें सुर्खियां बनती रही हैं। ज्यादातर राजनीतिक दल इसके लिए कांग्रेस की नीति को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।

PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

दिल्ली BJP मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कई जुबानी हमले किए। इनमें कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक शैली पर तीखे कटाक्ष भी शामिल थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के मुद्दे चुराती है और फिर उनके वोट बैंक में सेंधमारी करने का काम करती है।

PM Modi ने आगे कहा कि कांग्रेस की नजर अब प्रादेशिक पार्टियों पर है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को बड़ी नसीहत भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, Congress का चरित्र अब इंडिया गठबंधन के दलों को समझ में आने लगा है। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को यह समझ में आने लगा है कि जिस वोट बैंक से वे जीत रहे हैं, उसे वापस लेने की कांग्रेस कोशिश कर रही है। दिल्ली में भी यह देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में भाजपा के प्रचंड जीत पर PM Modi का संबोधन, बोले-‘नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा…’

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026