---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा में भाजपा के प्रचंड जीत पर PM Modi का संबोधन, बोले-‘नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा…’

PM Modi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति के आशीर्वाद को सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति ने एक बार फिर दिल्ली को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 8, 2025 8:27 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 8, 2025 9:29 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत यमुना मैया की जयकारा के नारे के साथ की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की बंपर जीत के लिए राजधानी की जनता का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने शुरुआती भाषण में कहा कि आज दिल्ली के लोगों में एक उत्साह देखने को मिल रहा है और साथ ही सुकून भी दिखाई दे रही है। राजधानी में BJP की जीत से दिल्ली की जनता उत्साहित है। पीएम ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि Delhi Assembly Election 2025 में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए मैं दिल्ली की जनता को नमन करता हूं। PM Modi ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि, ”आपके इस प्यार को हम विकास के लंबे रास्ते पर लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार, ये भरोसा हम सभी पर कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का दोगुनी गति से विकास करके इस कर्ज को चुकाने का काम करेगी।”

नारी शक्ति के सम्मान में PM Modi का बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति के आशीर्वाद को सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति ने एक बार फिर दिल्ली को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बीच, इन सबके बीच निजी समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट पर पीएम मोदी के भाषण का वीडियो शेयर किया है।

निजी समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से PM Modi का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है और आज एक बार फिर दिल्ली में नारी शक्ति ने हमें आशीर्वाद दिया है। ओडिशा हो, महाराष्ट्र हो या हरियाणा, हमने हर राज्य में नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है… आजादी के बाद पहली बार दिल्ली एनसीआर के हर राज्य में बीजेपी सत्ता में आई है… राजस्थान, यूपी, हरियाणा, हर पड़ोसी राज्य में बीजेपी की सरकारें हैं…”

PM Modi के साथ ये नेता रहे मौजूद

आपको बता दें कि दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव और इससे पहले हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने एकमत संदेश दिया है। यह संदेश दिल्ली के दिल में मोदी की छवि को दर्शाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा BJP मुख्यालय में दिल्ली विधानसभा जीत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक नाचते नजर आए। इस जीत की खुशबू दिल्ली के तमाम इलाकों में फैल गई है। इससे भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: किन हाई प्रोफाइल नेताओं का नहीं चला जादू? किसने लहराया जीत का परचम? जानिए दिलचस्प बातें

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026