---Advertisement---

Delhi Mayor Election: आज किसके सर सजेगा ताज? AAP दोहराएगी इतिहास या BJP करेगी खेला!

दिल्ली में महापौर चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए गए थे जिसमें एक मौजूदा मेयर शैली ओबरॉय का नाम था वहीं दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी की शिखा राय का है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 26, 2023 9:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mayor Election: 26 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव किया जाना है। इस चुनाव में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी के नेता शिखा राय के बीच देखने को मिल रहा है। बता दें कि, दिल्ली में महापौर चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए गए थे जिसमें एक मौजूदा मेयर शैली ओबरॉय का नाम था वहीं दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी की शिखा राय का है।

BJP की रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराया था

मौजूदा समय में राजधानी दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय हैं। उन्होंने 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गई थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराया था। मेयर के चुनाव के दौरान शैली को 150 वोट मिले थे। वहीं रेखा को 116 वोट मिले थे। इस तरह शैली ओबरॉय ने भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराया था।

Also Read: Aaj ka Panchang 26 April 2023: आज इस मुहूर्त में भूलकर भी न करें शुभ काम, होगा भारी नुकसान…पढ़ें आज का पंचांग

पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल को दी गई ये जिम्मेदारी

मौजूदा समय में चुनाव के लिए आदमी पार्टी की तरफ से शैली ओबरॉय को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मुहम्मद इकबाल लड़ रहे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने शिखा राय को मेयर और सोनी पांडे को डिप्टी मेयर पद के लिए अभी मैदान में उतारा है। पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल पर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

पीठासीन अधिकारी के तौर पर गोयल के नाम को किया था खारिज

इसी कड़ी में एक अधिकारी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते गोयल की सिफारिश की और उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी उन्होंने आगे बताया कि, गोयल दिल्ली नगर निगम के सबसे वरिष्ठ पार्षद है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा था कि, गोयल को पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त करने का कारण उपराज्यपाल के लिए बाध्यकारी था जब तक कि वह मतभेद की स्थिति में मामले को राष्ट्रपति को संदर्भित करने का निर्णय नहीं लेते। फरवरी में एमसीडी के नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक में उपराज्यपाल ने फरवरी में पीठासीन अधिकारी के तौर पर गोयल के नाम को खारिज कर दिया था।

Also Read: देसी SUV Bolero Neo ने की ताबड़तोड़ सेल, लुक और फीचर्स देखकर भूल जाएंगे Mahindra Scorpio!

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026