---Advertisement---

Delhi Viral Video: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुई महिला, देवदूत बनकर आईं महिला पुलिस कांस्टेबलों ने CPR देकर बचाई जान, वीडियो देख फूल जाएगा सीना

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म पर बेहोश पड़ी है। इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी बेहोश यात्री को सीपीआर देती नजर आ रही हैं। करीब पांच मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद महिला की सांसें फिर से चलने लगती हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 19, 2025 7:43 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: देश-दुनिया की तमाम खबरों के बीच आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मानवता को गौरवान्वित करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां दो महिला कांस्टेबल ने एक महिला यात्री को सीपीआर देकर उसे नई जिंदगी दी है। महज कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुके Delhi Viral Video को देखने के बाद हर कोई महिला पुलिस कर्मी की तारीफ में पोस्ट कर रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला प्लेटफॉर्म पर बेहोश पड़ी है। इस दौरान दो महिला पुलिस कर्मी बेहोश यात्री को सीपीआर देती नजर आ रही है। अब इसे लेकर जो बातें सामने आई हैं, उससे देश का हर खाकीधारी गर्व महसूस करेगा।

देवदूत बनकर आईं महिला कांस्टेबल ने बचाई जान

आपको बता दें कि वायरल वीडियो Anand Vihar Railway Station का बताया जा रहा है। विभिन्न समाचार चैनलों ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक महिला यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला की सांसें थम चुकी थीं। हालात ऐसे हो गए थे कि महिला के इर्द-गिर्द खड़ा हर यात्री हे राम, या अल्लाह की प्रार्थना करने लगा। हर कोई भगवान से प्रार्थना करने लगा कि महिला यात्री की सांसें दोबारा चल जाएं। तभी दो महिला पुलिस कर्मियों की नजर बेहोश यात्री पर पड़ी। वहां देवदूत बनकर आईं महिला पुलिस कांस्टेबलों ने बेहोश यात्री को लगातार सीपीआर देना शुरू कर दिया। करीब पांच मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद महिला की सांसें दोबारा चलने लगीं।

महिला पुलिस की लोग जमकर कर रहे तारीफ

निजी समाचार चैनल न्यूज 24 ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-एक्स पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, “दिल्ली : महिला कांस्टेबल ने यात्री को CPR देकर जान बचाई।आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गईं और वह बेहोश हो गईं।”

Delhi Viral Video को देखने के बाद हर कोई महिला पुलिस कांस्टेबल की हिम्मत की तारीफ कर रहा है। हर कोई महिला कांस्टेबल की तारीफ कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि भगवान की कृपा से महिला यात्री फिर से ठीक से सांस लेने लगी। इसमें वे महिला पुलिस कर्मियों को रक्षक की भूमिका में देख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई कह रहा है कि दोनों महिला पुलिस कांस्टेबल की तत्परता के कारण एक महिला यात्री की जान बच गई।

ये भी पढ़ें: US Deportation: ट्रंप प्रशासन ने भारतीयों को दिखाई जंजीरें और हथकड़ी! चीनी Illegal Immigrants को क्यों नहीं निकाला? Elon Musk की दिलेरी देखकर चौंक जाएंगे

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026