---Advertisement---

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, दिल्ली में लो विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों में देरी

Delhi Weather Update उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम दिल्ली में लो विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों में देरी

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 4, 2024 11:32 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली में घने कोहरे की वजह से कई उड़ानो में देरी हो रही है। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से अपने तय समय से लेट चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को कोहरे से राहत मिलती नजर नही आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरूवार को कहा कि उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ राजस्थान बिहार , मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं पूरे उत्तर भारत में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्तर भारत में कोहरे से लोग बेहाल

कोहरे के कारण सड़क यातायात, रेल यातायात और साथ में हवाई यातायात भी प्रभावित हो रही है। बीते कई दिनों से दिल्ली का यही हाल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 5.30 बजे तक देश के अलग-अलग हिस्सों में विजिबिलिटी 25- 500 मीटर के बीच दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के बरेली-25 लखनऊ-25 प्रयागराज-50 वाराणसी-50, गोरखपुर-200 दिल्ली के सफदरजंग-500, पालम-700 में राजस्थान का बीकानेर-25, जैसलमेर-50, कोटा-50, जयपुर-50, बिहार का गया-25 पूर्णिया-25, पटना-200 मीटर रहा। आपको बता दें कि घने कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे से लोगों को राहत मिलती नजर नही आ रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 6 जनवरी तक प्रशासन की तरफ से स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026