---Advertisement---

Delhi Weather Update: उत्तर भारत में लो विजिबिलिटी ने थामी ट्रेनों और फ्लाइट की रफ्तार, कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल

Delhi Weather Update उत्तर भारत में लो विजिबिलिटी ने थामी ट्रेनों और फ्लाइट की रफ्तार, कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 6, 2024 11:05 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड से बुरा हाल हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नही आ रही है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से निचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कड़ाके की ठंड और शीतलहर कि भविष्यवाणी की गई है। आपको बता दें कि विभाग के अनुसार 9 जनवरी तक शीत लहर से राहत नही मिलेगी। वहीं ट्रेनें देरी से चल रही है। साथ ही घने कोहरे की वजह से फ्लाइट डिलेय हो रही है।

कोहरे की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट डिलेय

सर्दी और कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मुश्किल यात्रियों को हो रही हैं। लोगों को प्लेटफार्म और एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दर्जनों से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। लो विजिबिलिटी और घने कोहरे की वजह से फ्लाइट्स काफी देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति में कोई सुधार नजर नही आ रहा है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से राहत नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सो में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घना कोहरा जारी है। जिससे कम स कम 9 जनवरी तक ठंड से राहत की कोई उम्मीद नही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के कई हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति देखी गई। दिल्ली के कई हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति देखी गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026