---Advertisement---

Eid ul Adha 2023: दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई बकरीद की नमाज, बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजी, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

Eid ul Adha 2023: देशभर में आ ईद-अल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। सुबह-सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में पहुंचे, जहां उन्होंने नमाज अदा की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 29, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Eid ul Adha 2023
Follow Us
---Advertisement---

Eid ul Adha 2023: देशभर में आज (29 जून) ईद-अल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। सुबह-सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहां उन्होंने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। देश की राजधानी दिल्ली में भी सुबह 6 बजे बकरीद की नमाज आद की गई है। सुबह 5 बजे ही लोग मस्जिद में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

नमाज आद करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग जानवरों की कुर्बानी देंगे और इस तरह से आज देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई अन्य नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद अल-अधा की शुभकामनाएं दी हैं।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

देश की राजधानी दिल्ली में बकरीद के मौके पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीसे के संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। आला अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि खुले में कुर्बानी न दी जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुंहमांगे दामों पर हुई बकरों की खरीदारी

ईद-अल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर बकरों की कुर्बानी दी जाती है। ऐसे में बुधवार देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए बजारों में निकले थे। लोग नए परिधान से लेकर खान-पान की चीजों की खरीदारी करते नजर आए। इसके अलावा बकरे खरीदने के लिए लोग देर रात तक बजारों में मोल-भाव करते दिखे। बकरे खरीदने के लिए लोगों को मुंहमांगे दाम चुकाने पड़े।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026