---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत की मेजबानी में जी20 समिट का शानदार समापन, PM Modi ने ब्राजील को सौंपी G20 की अध्यक्षता

G20 Summit 2023: भारत की अध्यक्षता में G20 समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है। PM Modi 9 देशों के प्रमुखों के साथ आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 10, 2023 10:22 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 4:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को शुरू हुए G20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन था। आज (10 सितंबर) समिट का तीसरा सेशन हुआ। जिसके बाद भारत की मेजबानी में समिट का समापन हो गया। कल (9 सितंबर) समिट के दो सेशन हुए थे। पहले सेशन में दिल्ली घोषणापक्ष पेश किया गया था, जिस पर G20 के सभी सदस्यों ने सहमति जताई। ऐसे में G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन दिल्ली डिक्लरेशन को मंजूरी दी गई।

इसके बाद दूसरे सेशन में अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली घोषणा में सभी देशों से “क्षेत्रीय अधिग्रहण के लिए बल प्रयोग से बचने” का आग्रह किया गया है। हालांकि, पूरे दस्तावेज़ में रूस का कोई संदर्भ नहीं है। वहीं, दिन के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया, जहां सभी देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, यह लगभग 200 घंटे की लगातार बातचीत का नतीजा था और शुक्रवार रात को ही इस पर सहमति बन गई थी। यह भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया और बाद में मैक्सिको, तुर्की और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले शेरपाओं और उभरते बाजारों का संयुक्त प्रयास था जिसने जी7 देशों पर दबाव डाला और उन्हें मेज पर लाया।

पहले मसौदे से बातचीत दूसरे और फिर तीसरे तक चली गई, जबकि सभी देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों से भी मदद मिली। इसके बाद भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया के साथ-साथ मैक्सिको, तुर्की और सऊदी अरब ने दबाव बनाने के लिए मिलकर काम किया।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026