---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा को घर ला रहे आप तो जानें क्या करें और क्या नहीं, देखें आगमन से लेकर विसर्जन तक के नियम

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा को विराजमान कर रहे हैं आप तो आइए जानते हैं किन 5 गलतियों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। विसर्जन से लेकर स्थापना तक को लेकर क्या है वह जरूरी नियम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Ganesh Chaturthi 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2026: क्या आप भी अपने घर में गणपति बप्पा को विराजमान करने के लिए तैयार है और यह आप पहली बार कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी 2026 पर अगर आप अपने घर में गणपति स्थापना करने वाले हैं तो यह 5 चीज जानना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि आप क्या करें और क्या नहीं। पूरे भक्ति भाव से गणपति बप्पा का स्वागत तो आप करेंगे लेकिन गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचें क्योंकि इसके नियम शायद आपको भी सही मायने में ना पता हो आइए जानते हैं।

गणेश जी का सूंड किस दिशा में हो यह देखना है जरूरी

बप्पा की मूर्ति आप घर तो ला रहे हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आखिर सूंड किस दिशा में है। घर की गणपति के लिए बाएं साइड में ही सूंड को शुभ माना जाता है। ऐसे में इस गलती को करने से बचें। दाएं साइड वाले सूंड की मूर्ति घर में ना लाए।

लाल रंग के कपड़े का क्या है नियम

इसके साथ ही बताया गया है कि गणेश चतुर्थी 2026 पर अगर आप घर में गणपति की मूर्ति ला रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आप इसे लाल कपड़े से ढक कर रखें। वहीं स्थापना के बाद आप इस कपड़े को हटा लें।

गणेश चतुर्थी 2026 पर जानें क्या है मूर्ति की साइज को लेकर नियम

अगर आप हर साल गणपति बप्पा को घर ला रहे हैं तो यह जान लेना जरूरी है कि आखिर मूर्ति का साइज कितना होना चाहिए। यह गलती ज्यादातर लोग करते हैं जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जा सकती है या तो आप एक ही साइज की मूर्ति रखे या फिर हर साल बड़ी मूर्ति लाने की कोशिश करें। मूर्ति की साइज कम नहीं करने की सलाह दी जाती है।

विसर्जन भोग को लेकर क्या है नियम

इस बात का ध्यान रखें कि विसर्जन के समय गणपति बप्पा के हाथ में कुछ भोग चढ़ा दें। आप इसके लिए दही या फिर उनकी पसंदीदा चीज रख सकते हैं क्योंकि माना जाता है कि जब वापस कैलाश जा रहे होते हैं तो रास्ते में उनके पास खाने को हो और वह वापस अगले साल हमारे घर आए।

विसर्जन के बाद बप्पा के आसन पर क्यों रखें किताब

 

विसर्जन के समय गणपति बप्पा का जो स्थान आपने तैयार किया है वहां एक किताब रखें। किताब ज्ञान का संकेत है, ऐसे में यह कहा जाता है कि बप्पा की मूर्ति घर से भले ही चली जाएगी लेकिन उनका ज्ञान और आशीर्वाद घर के लोगों के साथ हमेशा रहेगा।

अगर आप भी गणपति बप्पा को इस बार घर ला रहे हैं तो इन नियमों का ध्यान जरूर रखें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026