---Advertisement---

Ghaziabad News: इंदिरापुरम के जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, फ्लैट जलकर खाक; जानें डिटेल

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 10, 2024 10:53 पूर्वाह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने के बाद चारो तरफ अफरातफरी मच गई। खबरों के मुताबिक यह आग जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर लगी थी। गौरतलब है कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फ्लैट में आग लगने की इस घटना से स्थानीय लोग चिंतित है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया।

अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर लगी आग

इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन- फानन में दमकल की 3 गाड़ियां ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। बता दें कि अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी। फ्लैट में कुछ घरेलू सामान था जो जल गया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई। वहीं अभी तक आग की कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल कुमार ने कहा कि, “सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फ्लैट में कुछ घरेलू सामान थे, जो आग में झुलस गए लेकिन घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026