---Advertisement---

T20I रैंकिंग में नंबर-3 ऑलराउंडर बने Hardik Pandya, देखें ICC T20 World Cup 2024 में उनके स्टैट्स

Hardik Pandya ने ICC T20I रैंकिंग में अब ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर को पीछे छोड़ते हुए नंबर 3 पर कब्जा जमा लिया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 26, 2024 5:58 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और उप-कप्तान Hardik Pandya के ICC T20 World Cup 2024 में सेलेक्शन को लेकर कई सवाल उठे थे, लेकिन इस World Cup में शानदार परफॉर्मेंस देकर उन्होंने अपने आप को साबित करके दिखा दिया है कि उन्हें टीम में क्यों सेलेक्ट किया गया था। उनके मैगहनत का नतीजा यह भी रहा कि हार्दिक पांड्या अब दुनिया के टॉप ऑसलराउंडर्स की सूचि में नंबर 3 पर आ गए हैं।

मार्कस स्टॉयनिस को छोड़ा पीछे

बता दें, हार्दिक पांड्या ने ICC T20I रैंकिंग में अब ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर को पीछे छोड़ते हुए नंबर 3 पर कब्जा जमा लिया है। दिलचस्प है कि पिछले हफ्ते के स्टैट्स के हिसाब से स्टॉयनिस नंबर 1 ऑलराउंडर थे, लेकिन इसके बाद 2 मैचों में लगातार ऑस्ट्रेलिया के हार के बाद वह नंबर 4 पर जा चुकें हैं।

फिलहाल T20I में नंबर 1 पर 222 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा टॉप पर विद्यमान हैं, वहीं अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी दूसरे पोजीशन पर स्थित हैं।

कैसा रहा है ICC T20 World Cup 2024 में Hardik Pandya का प्रदर्शन?

बताते चलें, ICC T20 World Cup 2024 में हार्दिक ने भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियाँ खेलीं हैं। इस दौरान उन्होंने 53 के एवरेज से 116 रन बनाए हैं तो वहीं 8 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाएं हैं। उन्होंने सुपर-8 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था।

बैटिंग में ट्रेविस हेड तो बॉलिंग में आदिल राशिद रहे टॉप पर

T20I रैंकिंग में जहाँ वानिंदु सबसे टॉप पर हैं तो वहीं ट्रेविस हेड ने बैटिंग में बाजी मारी है। उन्होंने लगभग पिछले दो सालों से टॉप पर रहे सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है। सूर्या अब एक पायदान पीछे आ चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में इंग्लिश क्रिकेटर आदिल राशिद गेंदबाजी में सबसे आगे हैं। भारत की एर से इस लिस्ट में अक्षर पटेल सबसे आगे नंबर 8 पर हैं, वहीं कुलदीप यादव 11 पर विराजमान हैं। टॉप भारतीय बॉलर जस्प्रित बुमराह नंबर 24 तो अर्शदीप सिंह 17वें स्थान पर हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026