---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने पहली बार ली सेमीफाइनल में एंट्री, Rashid Khan और कई अफगानी खिलाड़ियों के आँखों में दिखे आंसू

ICC T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: अफगानी टीम राशिद खान की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बड़ी टीमों को हरा चुकी है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 25, 2024 1:14 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 AFG vs BAN
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है। इसके बाद टीम अब साउथ अफ्रीका से 27 जून के भिड़ेगी। लेकिन बता दें, इससे पहले इस T20 World Cup 2024 में अफगानी टीम ने राशिद खान की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बड़ी टीमों को हरा चुकी है। लेकिन, सेमीफाइनल में प्रवेश पाने के बाद राशिद खान से लेकर टीम के कई खिलाड़ियों के ऑंखों में आंसू दिखे जो टीम की मजबूती और खेल के प्रति भावना साफ दिखा रही है।

अफगानी फैंस और खिलाड़ियों के आंखों में दिखा आंसू

ICC T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: बता दें, वर्ल्डकप के इतिहास में यह पहली बार है कि अफगानी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश पाया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानी खिलाड़ियों के आंखों में आंसू नहीं रुक पाए और खुशी के मारे सभी खिलाड़ी इमोशनल दिखे। हालांकि मैच काफी क्लोज रहा और इसमें बांग्लादेश के जीतने के भी चांसेस काफी अधिक थे। इसके अलावा अफगानिस्तान ने इस जीत के साथ हीं अफगानी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े टूर्नामेंट के सुपर-8 में हीं बाहर कर दिया।

Rashid Khan और Naveen-ul-Haq ने लिए 4-4 विकेट

बताते चलें, इस बड़े टूर्नामेंट में अफगानी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, इसमें Rashid Khan और Naveen-ul-Haq ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। वहीं बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 43 रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने बनाए। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने महत्वपूर्ण 3 विकेट अपने नाम किए तो वहीं बल्लेबाजी में सिर्फ लिटन दास अर्धशतक बनाने में कामयाब हो सके।

सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा सामना

आपको बता दें, अफगानी टीम का सामना अब सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा, जो अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम को अबतक वेस्टइंडीज और भारत के साथ मैच में हार झेलना पड़ा था। हालांकि इन मैचों में भी अफगानी टीम ने काफी परेशान किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026