---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: PAK vs CAN मैच से पहले Wasim Akram ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों की उड़ाई फजीहत, कहा- ‘पूरे मुल्क के जज़्बात का…’

ICC T20 World Cup 2024: पूर्व लेफ्टआर्म ब़ॉलर Wasim Akram ने भी अपना गुस्सा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर उतारा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 11, 2024 5:31 अपराह्न | Updated: जून 11, 2024 7:34 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: भारत से हार के बाद आज पाकिस्तानी टीम आज अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेलेगी। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं, लेकिन पाकिस्तानी टीम को T20 World Cup 2024 में पहले दो मैचों में हार के बाद काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा खुद अपनी हीं टीम के पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर सवाल उठाने लगे हैं।

इसी कड़ी में पूर्व लेफ्टआर्म ब़ॉलर Wasim Akram ने भी अपना गुस्सा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर उतारा है। उन्होंने टीम के परफॉर्मेंस से लेकर खिलाड़ियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “जीत की ललक अंदर से आती है, जो इन खिलाड़ियों में बिल्कुल नहीं है। मैं ऐसी टीम के साथ आगे बिल्कुल नहीं जा सकता, क्योंकि ये ना थ्रो सहीं से करतें हैं ना हीं फिल्डिंग के दौरान डाइव सही से लगा पातें हैं।”

‘पूरे मुल्क के जज़्बात का सत्यानाश कर दिया है: Wasim Akram

पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के व्यवहार को लेकर कहा कि टीम में हालत इतनी खराब है कि अपना पर्सनल मैटर ये खेल में लेकर आतें हैं। इसमें देखा गया है कि किसी का मूड ऑफ है…. वो उससे बात नहीं कर रहा और ये इससे बात नहीं कर रहा। वसीम अकरम ने आगे कहा कि किसी ना किसी को इस पाक टीम की सच्चाई को दिखाना पड़ेगा, क्योंकि इन्होंने पूरे मुल्क के जज्बात का सत्यानाश मार के रखा है।

Wasim Akram ने PCB को दिया सुझाव

पूर्व क्रिकेटर Wasim Akram ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सुझाव देते हुए कहा कि इन सभी खिलाड़ियों को टीम से हटा दो और नए खिलाड़ियों का टीम में मौका दो.. इससे ये होगा कि आप मैच हारेंगे, लेकिन वो आप ऐसे भी कर रहे है। लेकिन नए बच्चे आएंगे तो एक साल में वो अच्छा खेलने लगेंगे। बस! अब बहोत हुआ, इन खिलाड़ियों के साथ..। इनको तो खुद को अपना चेहरा शीशे में देखकर खुद हीं बाहर हो जाना चाहिए।

ICC T20 World Cup 2024: आज है पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

आपको बता दें, आज पाकिस्तान और कनाडा का मैच होना है, जिसमें पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना बेहद जरुरी है। क्योंकि पाक टीम अगर आज का मैच हार जाती है तो सुपर-8 में नहीं जा सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026