---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE: क्या आज नासाउ काउंटी में पार होगा 100 का आँकड़ा? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रिम-11 और संभावित प्लेइंग-11 तक

ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शुक्रवार को आयरलैंड और कनाडा के बीच खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 7, 2024 4:13 अपराह्न | Updated: जून 8, 2024 1:30 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शुक्रवार को ICC T20 World Cup 2024 का 13वां मुकाबला आयरलैंड और कनाडा के बीच खेला जाएगा। मैच में देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन-सी टीम बाजी मारती है, क्योंकि दोनों हीं टीमों ने अपना पहला मैच गंवा दिया था, इसके बाद आज टूर्नामेंट में जीत की उम्मीद के साथ उतरेंगी।

कब और कहाँ देखें मैच?

आपको बता दें, इससे पहले मैच में ICC T20 World Cup 2024 के पहले मैच में USA ने कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया था। इसके अलावा आयरलैंड और भारत के बीच हुए मैच में भारत ने आईरिश टीम को 8 विकेट से धो दिया था। आज दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुक्रवार को रात 8 बजे से नासाउ काउंटी में खेला जाएगा। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकतें हैं।

नासाउ काउंटी की पिच रिपोर्ट

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी की अबतक पिच काफी स्लो दिखी है। यहाँ हुए दो मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने बाजी मारी है। अबतक हुए दोनों मैचों में बॉलर्स का बोलबाला देखने को मिला है और यह भी देखा गया है कि टीम 100 रन भी नहीं बना पा रही हैं। इस पिच पर पहले मुकाबले में श्रीलंका ने साउथ अफ्रिका को 77 रनों का टारगेट दिया था तो वहीं भारत-आयरलैंड मैच में भारतीय टीम ने आईरिश खिलाड़ियों को 95 रन पर ढेर कर दिया था। ऐसे में देखने लायक होगा कि क्या आज कनाडा या आयरलैंड 100 रनों का आंकड़ा पार कर पाएंगे?

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

दोनों टीमें के हेड-टू-हेड में अबतक 2-2 का आंकड़ा है। ऐसे में दोंनों टीमों के बीच आज टक्कर का मुकाबला देखने को मिलेगा। इसलिए यहां आज के मैच के लिए एक फैंटेसी टिम बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 CAN vs IRE Dream 11

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

कनाडा: एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), दिलप्रीत बाजवा, दिलोन हेइलिगर, साद बिन जफर (कप्तान), कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव जोशी/निखिल दत्ता।

आयरलैंड: एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर/रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गेराथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026