---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने बिखरी आयरलैंड, 7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर सिमटे

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच मैच न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने आयरलैंड को 96 रनों पर रोक दिया है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 5, 2024 10:49 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच मैच आज न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। भारत ने आयरलैंड को T20 World Cup में अपने दूसरे सबसे लो स्कोर पर रोक दिया है। कप्तान रोहित शर्मा के द्वारा ज्यादा गेंदबाजों को मैच में खेलाना एक X फैक्टर साबित हुआ और भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने आइरिश टीम तास के पत्ते की तरह बिखर गई। मैच में सिर्फ 4 आइरिश बल्लेबाज हीं डबल डिजिट में रन बना सके, वहीं 7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट रन पर हीं सिमट गए। इसी के साथ भारतीय टीम ने आयरलैंड को 96 रनों पर रोक दिया।

हार्दिक पांड्या ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

आपको बता दें, मैच में उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाजी का जादू दिखाया और सबसे ज्यादा विकेट झटके। हार्दिक ने मैच में 4 ओवर में 3 विकेट लिए और मात्र 27 रन दिए। हार्दिक ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में 3 विकेट लिए और गेंदबाजी में अपने शानदार फॉर्म को दिखाया।

अर्शदीप और बुमराह ने लिए 2-2 विकेट

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह T20 World Cup 2024 के इस मैच में बाक़ी गेंदबाजों से थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 8.75 के ईकॉनॉमी से 4 ओवरों में 35 रन दिए। वहीं, स्विंग मास्टर जस्प्रित बुमराह ने 3 ओवरों में 1 मेडेन के साथ सिर्फ 6 रन दिए और 2.0 के इकॉनमी से बॉलिंग के साथ 2 विकेट लिए। मैच में मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को भी 1-1 विकेट हीं मिल सके।

ICC T20 World Cup 2024 IND vs IRE: सिंगल डिजिट में सिमटे 7 बल्लेबाज

ICC T20 World Cup 2024 के इस मुक़ाबले में आइरिश टीम के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजी के सामने जूझते हुए देखा गया। मैच में आयरलैंड के सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर हीं सिमट गए, वही सिर्फ 4 बल्लेबाज डबल डिजिट का आंकड़ा पर कर सके।

मैच में सबसे ज्यादा रन ग्रेथ डेलेनि ने बनाए। उन्होंने 14 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौके के साथ 26 रन मारे। इसके अलावा लोर्कन टकर ने 10 रन, कर्टिस कैम्फर ने 12 और जोशुआ लिटिल ने 14 रन बनाए। इसके साथ हीं आयरलैंड की टीम 16 ओवर में मात्र 96 रन पर सिमट गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026