---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: आज भारत को सपोर्ट कर रहे पाकिस्तानी फैंस, कारण जान चौंक जाएंगे

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: पाकिस्तानी फैंस आज भारत की USA खिलाफ मैच में एक बड़ी जीत की कामना कर रहे हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 12, 2024 10:24 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: भारत और USA के बीच आज एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकी ने प्रेशर सिचुएशन को भी जिस तरह कंट्रोल किया हैस वह काबिल-ए-तारिफ है। हालांकि इस बीच सबसे मजेदार खबर यह आ रही है कि पाकिस्तानी फैंस आज भारत की USA खिलाफ मैच में एक बड़ी जीत की कामना कर रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर खुद इसका खुलासा भी कर रहे हैं।

पाकिस्तानी फैंस क्यों कर रहे भारत को सपोर्ट?

यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA मैच में आज पूरा पाकिस्‍तान टीम इंडिया को सपोर्ट करता नजर आ रहा है। हालांकि इसका कारण भी पाकिस्तानी टीम का हीं स्वार्थ है, क्‍योंकि भारत की अमेरिका पर बड़ी जीत से ही पाकिस्‍तान के लिए सुपर-8 के दरवाजे खुल जाएंगे। हालांकि फिरभी पाकिस्तानी टीम को अलग सिचुएशन पर डिपेंड रहना पड़ेगा।

https://twitter.com/Coach_Poonia7/status/1800922113181979094

बता दें, इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, उसकी सुपर-8 के लिए जगह पक्की हो जाएगी, क्योंकि दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकीं हैं। हालांकि, हारने वाली टीम के लिए भी रास्ते बंद नहीं होंगे। क्योंंकि उसके पास एक और मौका रहेगा। भारत के लिए आखिरी ग्रुप मुकाबला कनाडा के साथ है, जबकि अमेरिका का मुकाबला आयरलैंड के साथ होना है। आखिरी लीग मैच जीतकर भी ये टीमें सुपर-8 में पहुंच सकती हैं।

पाकिस्तान के क्वालीफाई करने के लिए सिचुएशन

अगर इस मैच में भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करती है तो पाकिस्‍तान के लिए भी सुपर-8 के दरवाजे खुल सकतें हैं। क्‍योंकि, पाकिस्‍तान तीन में से दो मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में दो अंक और +0.191 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्‍थान पर है। जबकि अमेरिका दो में से दो मैच जीतकर दूसरे स्‍थान पर है। अगर भारत बड़े अंतर से जीत दर्ज करे और पाकिस्‍तान आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को हराए, वहीं आयरलैंड आखिरी मैच में अमेरिका को हरा दे तो पाकिस्‍तान सुपर-8 में पहुंच सकता है।

हालांकि अमेरिका की बैटिंग और बॉलिंग देखकर उसे कम आंकना भारत के लिए एक भूल हो सकता है। और, अमेरिकी टीम की परफॉर्मेंस के आधार पर कहा जा सकता है कि टीम सुपर-8 का हिस्सा बन सकती है और T20 World Cup 2009 की चैंपियन टीम बाहर हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 15 May 2026

मई 14, 2026

Heatwave Alert 15 May 2026

मई 14, 2026

Rekha Gupta

मई 14, 2026

AI Tools

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 14, 2026

CM Mohan Yadav

मई 14, 2026