---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: पावरप्ले में दिखा Arshdeep Singh के स्विंग का जादू! पहली गेंद पर हीं उड़ा दी अमेरिकी टीम की गिल्लीयाँ

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में ही दो विकेट गँवा दिए हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 12, 2024 9:28 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA: भारत और USA के बीच मैच में भी ठीक उसी तरह की एक्साईटमेंट देखने को मिल रहा है जैसे पाकिस्तान के खिलाफ देखने को मिला था। हालांकि इस मैच में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में ही दो विकेट गँवा दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों हीं विकेट पहले ओवर में अर्शदीप ने चटकाए।

अमेरिका को पहली गेंद पर मिला झटका

आपको बता दें, ICC T20 World Cup 2024 IND vs USA मैच में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहली हीं गेंद पर भारत को सफलता दिला दी।आर्शदीप ने ओपन करने आए शायन जहांगीर को गोल्डन डक करके भारत को एक जबरदस्त शुरुआत दी। इसके अलावा उन्होंने ओवर के अंतिम गेंद पर एंड्रीज गौस को 2 रनों पर चलता किया। गेंदबाज ने पावरप्ले में अपने पहले दो ओवरों में मात्र 4 रन दिए और भारत को डोमिनेंट पोजीशन में ला दिया।

पॉवरप्ले में बने मात्रा 18 रन

अर्शदीप सिंह के पहले ही गेंद पर चटकाए गए विकेट के बदौलत अमेरिकी टीम कमबैक नहीं कर सकी और पूरे पॉवरप्ले में मात्र 18 रन ही बना पाई। हालांकि मैच में स्टीवन टेलर और एंड्रीज गौस ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके और आठवें ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले जोन्स आउट हो गए। इसके साथ हीं भारतीय गेंदबाजी अटैक के सामने अमेरिकी टीम को न्यूयॉर्क के इस पिच पर संघर्ष करते साफ देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 15 May 2026

मई 14, 2026

Heatwave Alert 15 May 2026

मई 14, 2026

Rekha Gupta

मई 14, 2026

AI Tools

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 14, 2026

CM Mohan Yadav

मई 14, 2026